फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vehicle hits innocent child picking up items in front of the house; condition critical.

Varanasi News: घर के सामने सामान उठा रहे मासूम को वाहन ने टक्कर मारी, हालात गंभीर

Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vehicle hits innocent child picking up items in front of the house; condition critical.
वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र में सड़क पर गिरे सामान को उठाने के दौरान वाहन की चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। साइबर सेल में हेड कांस्टेबल पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहाड़पुर कॉलोनी पुलिसलाइन में रह रहे हेड कांस्टेबल दिवाकर वत्स ने बताया कि 12 जुलाई 2026 की शाम 6:30 बजे उनका पुत्र आर्य वत्स अपनी मां रीना पांडेय और पड़ोसी पूनम के साथ सामान खरीदकर घर लौट रहा था। घर के सामने सामान सड़क पर बिखर गया। आर्य जैसे ही सामान उठाने के लिए झुका,तभी कार का चालक विनोद कुमार कथित रूप से तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में आर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। दिवाकर वत्स ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने वाहन का पीछा कर चालक से घटना के बारे में बात करनी चाही, लेकिन वह विवाद करने लगा। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article