फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetables Price in varanasi today cheap in mandi but higher rate in colonies tomatoes rate hike

Vegetables Price: वाराणसी की मंडियों में सस्ती हैं सब्जियां, कॉलोनियों में मनमाना दाम, रूला रहा सेब और अनार का भाव

Sat, 04 Jun 2022 12:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 PM IST
सार

मौसम में आए बदलाव के बाद वाराणसी में हरी सब्जियों दाम कम हैं। वहीं, रेगुलर सब्जियों के दाम कम नहीं हुए हैं।  नेनुआ 10 रुपये किलो तो टमाटर 80 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Vegetables Price in varanasi today cheap in mandi but higher rate in colonies tomatoes rate hike
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में आए बदलाव के बाद वाराणसी में हरी सब्जियों दाम कम हैं। वहीं, रेगुलर सब्जियों के दाम में हल्की गिरावट आई है।  नेनुआ 10 से  12 रुपये किलो तो टमाटर 80 रुपये किलोग्राम पहुंच गया है। शहर के सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव कम हैं लेकिन गली, मोहल्ले व कॉलोनियों में ठेले पर सब्जी बिक्री करने वालों का मनमाना दाम है।  

विज्ञापन


मंडी में टमाटर 50 से 60 रुपये किलो है लेकिन वो गली-मोहल्लों 80 से 90 रुपये किलो तक मिल रहा है। सुंदरपुर सब्जी मंडी के विक्रेता आयुष ने बताया कि मंडी में सब्जी सस्ती हो गई है। तरोई, लौकी, कटहल, खीरा, भिंडी आदी सब्जियां आसपास के जिलों से आ रही हैं। वहीं शिमला मिर्च और टमाटर के अलावा बैंगन-परवल आदि सब्जियां से बाहर से आने के कारण महंगी हैं। इधर, आलू फूटकर में 20 से 22 रुपये किलो तो प्याज 18 से 20 रुपये किलो बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


सेब और अनार 200 रुपए किलो के पार
वहीं, फलों में अनार और सेब की बात की जाए तो इनके भाव में कोई कमी नहीं आई है। मंडी में देसी और विदेशी सेब की कीमत 80 से 200 रुपये प्रति किलो है। जबकि अनार 80 से 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। फल व्यापारी किसान सोनकर ने बताया कि इन दिनों सेब बाहर से आ रहा है जिससे इसकी कीमत बढ़ी है। इसी तरह अनार का उत्पादन कम होने से महाराष्ट्र, गुजरात सहित दक्षिण के राज्यों से कम आवक जिससे अनार भी महंगा हुआ है। इस मोसंबी सबसे सस्ता है जबकि केला, पपीता, कीवी, नारियल जैसे फलों के भाव अभी कोई बदलाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

        फुटकर भाव(/किलो)
आलू (लाल)        22.00
आलू (सफेद)        20.00
प्याज                  18 से 20
लहसुन        70.00
अदरक        65.00
हरी (मिर्च)        50.00
टमाटर         50 से 60
नेनूआ        10 से 12
मूली        35 से 40
बैगन        30 से 35
लौकी        20.00
परवल        40.00
कटहल          35.00
खीरा        28.00
भिन्डी        18.00
कददू        25.00
पालक        20 से 25 
करैला        30 से 35
शिमला मिर्च   70 से 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed