फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vegetables and Fruits Price in varanasi mango became cheaper in market prices of green vegetables also came down

Vegetables and Fruits Price: आवक बढ़ने से मंडी में सस्ता हुआ आम, बनारस में हरी सब्जियों के भाव भी उतरे

Sun, 12 Jun 2022 01:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 01:31 PM IST
सार

वाराणसी के पहड़िया मंडी में आम की आवक बढ़ने से कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की दर में कमी आ गई। फुटकर बाजार में भी आम की कीमत कम हो गई है। 

विज्ञापन
Vegetables and Fruits Price in varanasi mango became cheaper in market prices of green vegetables also came down
आम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया मंडी में आम की आवक बढ़ने से कीमतों में 10 से 20 रुपये प्रति किलो की दर में कमी आ गई। फुटकर बाजार में भी आम की कीमत कम हो गई है। मंडी में बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के अलावा अब यूपी के कई जिलों से कच्चे आम की आवक है। आम 30 से 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। अनार और सेब का दाम 180 से 200 रुपये किलो है।

विज्ञापन


इधर, हरी सब्जियों के भाव में कुछ कमी आई है। सुंदरपुर मंडी में नेनुआ और भिंडी 25 से रुपये का ढाई किलो, लौकी 15 से 20 रुपये और खीरा 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा है। आम सब्जियों की बात करें तो सामान्य परवल 30 रुपए किलो और देसी परवल 60 से 70 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रतिदिन आ रहा है चार हजार क्विंंटल कच्चा आम
फुटकर बाजार में पिछले सप्ताह जो आम 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे अब इनकी कीमत 40 से 50 रुपये हो गई। इसकी वजह मंडी में कच्चे आमों के आवक बढ़ना बताया जा रहा है। पहड़िया मंडी के आम व्यापारी किसन सोनकर ने बताया कि मंडी में इन दिनों प्रतिदिन यूपी के मानिकपुर, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद सहित कई जिलों से आम आ रहा है। प्रतिदिन लंगड़ा, दशहरी, बैगन फली, तोतापरी के 10 से 12 ट्रक (एक ट्रक में नौ टन) आम की आवक है, एक सप्ताह पहले दक्षिण राज्यों से मात्र एक से दो ट्रक ही आवक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश न होने से आम खाने से परहेज

किसान सोनकर ने बताया कि मंडी में आम की आवक बढ़ी जरूर है लेकिन फुटकर बाजार में इसके खरीद कम हो रही है। बारिश न होने कई लोग अभी आम खाने से परहेज कर रहे है। जिससे आम की कीमतों कोई उछाल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed