Vegetable Prices Increased: तीन दिन में और बढ़े टमाटर के दाम, 140 रुपये किलो बिका, यहां देखें रेट लिस्ट
पहड़िया मंडी में अमरोहा से टमाटर आना बंद हो गया है। थोक व्यापारी लालबाबू सोनकर ने बताया कि बेंगलुरु से रोज चार से पांच गाड़ी ही टमाटर आ रहा है। जबकि एक सप्ताह पहले आठ से 10 गाड़ी टमाटर आ रहा था। गर्मी व बारिश से बेंगलुरु में टमाटर की फसल काफी प्रभावित हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के दस्तक देने के साथ सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। टमाटर और हरी मिर्च के तेवर तो इतने चढ़ गए हैं कि मंडियों में इनके दाम सुनकर हर कोई चकित है। गुरुवार को टमाटर 130 से 140 रुपये किलो बिका। जबकि हरी मिर्च फुटकर में 80 से 90 रुपये किलो थी। अन्य सब्जियां 30 से 80 रुपये किलो बिकीं।
यह भी पढ़ें- Varanasi: पूर्वांचल का पहला इंक्यूबेशन सेंटर होगा बीएचयू, आपके पास है दमदार 'आइडिया' तो बदल जाएगी जिंदगी
करीब एक सप्ताह से 40 से 50 रुपये किलो बिक रहे टमाटर अब सौ के पार बिक रहा है। तीन दिनों में 40 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी आई है। तीन दिन पहले सौ रुपये किलो था। बृहस्पतिवार को थोक में 110 से 120 रुपये किलो था। जबकि फुटकर में 130 से 140 रुपये किलो बिका। हरी मिर्च थोक में 70 से 80 रुपये किलो है। बोड़ा, परवल, अदरक, शिमला मिर्च, लहसुन भी काफी महंगा है।
बाहर से आ रही हैं ये सब्जियां
रांची से गोभी, बेंगलुरु से टमाटर व अदरक, बाराबंकी से हरी मिर्च, पंजाब से शिमला मिर्च, अम्बिकापुर से खीरा और पश्चिम बंगाल से कुनरू आ रहा है।
टमाटर की घटी आवक
पहड़िया मंडी में अमरोहा से टमाटर आना बंद हो गया है। थोक व्यापारी लालबाबू सोनकर ने बताया कि बेंगलुरु से रोज चार से पांच गाड़ी ही टमाटर आ रहा है। जबकि एक सप्ताह पहले आठ से 10 गाड़ी टमाटर आ रहा था। गर्मी व बारिश से बेंगलुरु में ही टमाटर की फसल काफी प्रभावित हुई है। इसलिए आवक कम है। उन्होंने बताया कि एक माह बाद नई फसल आने पर इसके दाम घटने की उम्मीद है। अभी नासिक से भी टमाटर आने में करीब दो माह का समय लगेगा। उधर, मंडी में भी इसके कारोबारी पहले से आधे हो गए हैं। अभी चार-पांच व्यापारी ही से टमाटर मंगा रहे हैं।
सब्जी मूल्य, रुपये व किलो में
नेनुआ 40
लौकी 30
खीरा 50-60
टमाटर 130-140
बोड़ा 80-90
बैगन 50-60
करेला 40-50
परवल 40-100
कुनरू 30-40
भिंडी 30-35
कोहड़ा 25-30
फूलगोभी 25-30 पीस
पालक 30-40
शिमला मिर्च 80-100
अरुई 40-50
धनिया 150-160
अदरक 250-300
लहसुन 90-120
हरी मिर्च 80-90
मूली 30-40