{"_id":"600878268ebc3e31b5383a7d","slug":"vegetable-prices-are-high-now-shop-full","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों के दाम धड़ाम, अब भरपूर करें खरीदारी, मंडियों में सब्जियों की आवक ज्यादा होने से गिरे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों के दाम धड़ाम, अब भरपूर करें खरीदारी, मंडियों में सब्जियों की आवक ज्यादा होने से गिरे दाम
Thu, 21 Jan 2021 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
सब्जियां
- फोटो : अमर उजाला
पखवारे भर पूर्व महंगे दाम पर बिकने वाली सब्जियां अब बेभाव हैं। आलू के दाम तो लुढ़क गए हैं। थोड़ी तेजी प्याज के दाम में थी, लेकिन अब वह भी उतर गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। पहले सप्ताह भर की सब्जी जहां 700 से 800 में लोग खरीदते थे तो वहीं अब 500 रुपये में झोला भरकर खरीद रहे हैं। पहडि़या मंडी सहित शहर की अन्य छोटी मंडियों में किसानों द्वारा सब्जियों के बढ़ती आवक से दाम कम हो रहे हैं। हरी मटर का दाम तो एकदम से आधा हो गया है।
विज्ञापन
सुंदरपुर सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता आयुष ने बताया कि पहले मंडी में किसानों की संख्या कम थी, लेकिन अब किसानों की संख्या बढ़ रही है, माल की आवक बढ़ने से दाम भी कम हो रहे हैं। मटर, टमाटर, आलू व अन्य सब्जियों के दाम में पिछले 15 दिनों में काफी कमी आई है।
विज्ञापन
पहडि़या मंडी के प्याज आढ़ती राहुल जायसवाल ने बताया कि प्याज के दाम कम हो रहा है। नासिक व राजस्थान के अलवर से प्याज की आवक अब दोगुनी हो चुकी है। सप्ताह भर पूर्व मंडी में जहां 10 से 12 गाड़ी प्याज पहुंचती थी तो अब 20 से 22 गाड़ी प्याज की आवक हो गई है।
विज्ञापन
सामान पहले अब
मटर 40 15
गोभी 20 10
टमाटर 40 10
आलू 25 12
प्याज 40 35
लहसुन 120 120
मिर्चा 70 50
अदरक 60 30
धनिया 30 20
पत्ता गोभी 20 10
पालक 20 10
मैथी 25 20
बथुआ 25 20
शिमला मिर्च 40 30
गाजर 40 20
मूली 20 10
लौकी 25 20
नोट-सभी सब्जियों के दाम प्रति किलो में दर्ज है और पहले दाम का आंकड़ा 15 दिनों का है।
खाद्य तेलों के दाम भी हो रहे कम
सब्जियों के साथ ही खाद्य तेलों के दाम में भी अब कमी आ रही है। सरसों तेल व रिफाइंड के दाम पिछले सप्ताह भर के अंदर 5 से 10 रुपये तक कम हुए हैं। बनारस आयल एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरसों तेल प्रति लीटर 135 रुपये और रिफाइंड प्रति लीटर 130 रुपये तक हो गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और कम होेंगे।
तेल अब पहले
सरसों तेल 135-137 145
रिफाइंड 128-130 135
सब्जियों के साथ ही खाद्य तेलों के दाम में भी अब कमी आ रही है। सरसों तेल व रिफाइंड के दाम पिछले सप्ताह भर के अंदर 5 से 10 रुपये तक कम हुए हैं। बनारस आयल एसोसिएशन के महामंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि सरसों तेल प्रति लीटर 135 रुपये और रिफाइंड प्रति लीटर 130 रुपये तक हो गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और कम होेंगे।
तेल अब पहले
सरसों तेल 135-137 145
रिफाइंड 128-130 135