फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ved Vyas temple will be renovated, facilities will increase

Varanasi News: वेद व्यास मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, बढ़ेगी सुविधाएं

Thu, 30 Apr 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ved Vyas temple will be renovated, facilities will increase
काशी के वेदव्यास मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की बैठक में वीडीए को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। आने वाले दिनाें पर्यटक सीजन में यह काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि मुगलसराय के साहूपुरी में स्थित प्राचीन वेदव्यास महादेव मंदिर की मान्यता है कि महाभारत के बाद महर्षि वेदव्यास ने यहां तपस्या की थी। यहां दर्शन करने से भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने जो भक्त दूर दराज से आते हैं। वे वेद व्यास मंदिर भी जाते हैं। इसे ध्यान में रखकर वेद व्यास मंदिर को बेहतर किया जाएगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिले। इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसके लिए वीडीए की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें मान्यता के साथ साथ पर्यटन सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को भी लगाया जा रहा है। जल्द ही इसे लेकर बैठक होने वाली है। जिसमें शहर के प्रमुख मंदिरों के विकास के संबंध में चर्चा की जाएगी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने मातहतों को निर्देश दिया है कि वीडीए की अवस्थापना निधि से शहर को सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। मंदिरों के आसपास बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed