फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA flat usurped by portraying deceased person as alive; FIR against 5.

Varanasi News: मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर हड़पा वीडीए का फ्लैट, 5 पर प्राथमिकी

Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
VDA flat usurped by portraying deceased person as alive; FIR against 5.
जैतपुरा थाने में बहन-भांजे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति के हड़पने मामले में बहन-भांजे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ शनिवार को जैतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रफीक अहमद ने पुलिस को बताया कि पिता साहेब आलम उर्फ बशीरउद्दीन को अशोक बिहार कॉलोनी के फेस-1, पहाड़िया में एक वीडीए फ्लैट आवंटित हुआ था। 2001 में पिता का निधन हो गया था। फ्लैट बहन को रहने के लिए दे दिया था। आरोप है कि भांजे मोहम्मद राशिद खान ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची। रिजवान नामक व्यक्ति को मृतक साहेब आलम के रूप में रजिस्ट्री कार्यालय में पेश किया। 27 जुलाई 2012 को फर्जी तरीके से फ्लैट की रजिस्ट्री राशिद खान के नाम करा ली गई। आरोपियों ने नगर निगम में भी फर्जी दस्तावेज लगाकर मकान नंबर और पीला कार्ड हासिल कर लिया। जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पांच लोगों को नामजद किया गया है। इनमें रिजवान शामिल है, जिसने मृतक साहेब आलम का रूप धारण किया था। मोहम्मद राशिद खान को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article