फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VDA approved layout plan of 1.07 lakh square meter for first time in Varanasi

उपलब्धि: काशी में पहली बार 1.07 लाख वर्ग मीटर का स्वीकृत किया गया लेआउट, वीडीए उपाध्यक्ष ने जनता से की ये अपील

Wed, 07 Jan 2026 11:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 07 Jan 2026 11:20 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में पहली बार 1.07 लाख वर्ग मीटर का लेआउट स्वीकृत किया गया। यह लेआउट डॉ. संजय कुमार राय ने श्री कृष्णा धन्वंतरी सहकारी आवास समिति लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत किया था। 

विज्ञापन
VDA approved layout plan of 1.07 lakh square meter  for first time in Varanasi
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में पहली 1,07,528.47 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का लेआउट स्वीकृत किया गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि डॉक्टर्स कॉलोनी के निर्माण के लिए मौजा–कोइराजपुर और शहाबुद्दीनपुर, परगना–अठगवां में लेआउट को मात्र सात दिन में स्वीकृति दी गई। कहा कि शहर के सुव्यवस्थित और नियोजित विकास को गति देते हुए वीडीए ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। 

विज्ञापन


वीडीए से अब तक 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल के लेआउट स्वीकृत कराते थे। ऐसा पहली बार हुआ है। यह लेआउट डॉ. संजय कुमार राय ने श्री कृष्णा धन्वंतरी सहकारी आवास समिति लिमिटेड की ओर से प्रस्तुत किया था। मानकों और प्राधिकरण के नियमानुसार प्रस्तुत किए गए अभिलेखों के परीक्षण के बाद त्वरित और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत स्वीकृति दी गई। 
विज्ञापन


वीडीए की ओर से लेआउट और मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वीडीए उपाध्यक्ष ने जनता और प्लॉटिंग कर्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग, विक्रय से पूर्व अनिवार्य रूप से लेआउट स्वीकृति लें। केवल स्वीकृत लेआउट वाले भू-खंडों का ही क्रय-विक्रय करें। 111 अलग-अलग साइज के प्लॉट हैं। जो डॉक्टरों को आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed