फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varun said , the government increased its role in education

वरुण बोले, शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाए सरकार

Sun, 28 Feb 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 28 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Varun said , the government increased its role in education
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सांसद वरुण गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सरकार को अपनी भूमिका बढ़ानी चाहिए। आज भी गरीब परिवार के बच्चों को निजी संस्थाओं में दाखिला केवल इसलिए नहीं मिल पाता क्यों कि वे महंगी फीस अदा नहीं कर सकते।
विज्ञापन


निजी कालेजों, प्रौद्योगिकी संस्थानों और विश्वविद्यालयों का विकास होना चाहिए लेकिन जरूरी यह भी है कि गरीब परिवारों की मेधा को भी पढ़ने का समान अवसर उपलब्ध कराया जाए। शनिवार को वरुण यहां पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट के पहले दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार को अपनी भूमिका बढ़ानी होगी।
विज्ञापन


व्यवस्था में सुधार करना होगा। निजी शिक्षण संस्थानों का विकास अच्छी बात है लेकिन सोचने की बात यह है कि एक गरीब का बेटा इन संस्थानों में आखिर क्यों नहीं आ पाता। समाज का जो अंतिम व्यक्ति है, हम उसके बारे में नहीं भूल सकते हैं। अगर यह सोचें कि हर चीज में निजीकरण लाना है, तो यह अच्छी बात नहीं है। लेकिन, शिक्षा और चिकित्सा में सरकार को अपनी भूमिका बढ़ानी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि आज जीडीपी का तीन प्रतिशत शिक्षा और दो प्रतिशत चिकित्सा पर खर्च हो रहा है। जब जीडीपी का दस प्रतिशत शिक्षा और आठ प्रतिशत चिकित्सा पर खर्च हो तभी गरीब परिवारों के साथ न्याय हो पाएगा। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए तकनीकी रूप से दक्ष होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जिलेवार डाटाबेस तैयार कराने की सलाह दी।


बतौर विशिष्ट अतिथि यूपीटीयू के पूर्व कुलपति प्रो. आरके खंडाल ने कहा कि युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका है। ऐसे में इन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता पूर्वक करने के लिए तत्पर रहना होगा। उन्होंने मेधावियों को बधाई भी दी। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य, डॉ. अनुराग मिश्र, प्रो. पीएस दूबे  सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed