फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Variety of tricks bike riders tampering number plates to avoid e challan and traffic police in varanasi

तरह-तरह के हथकंडे: ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेटों से छेड़छाड़, कोई मार रहा स्क्रैच कोई कालिख लगा रहा

Fri, 01 Oct 2021 04:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 04:28 PM IST
सार

 नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अभियान चलाती है, लेकिन समय के साथ-साथ सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों ने चालान से बचने के लिए पैंतरा बदल लिया है। 

विज्ञापन
Variety of tricks bike riders tampering  number plates to avoid e challan and traffic police in varanasi
ई-चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट से की गई छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-चालान से बचने के लिए वाहन चालक तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। वह नंबर प्लेट से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कोई प्लेट पर लिखे नंबर पर स्क्रैच मार रहा, तो कोई कालिख लगाकर चल रहा है। कई वाहन चालक डिजाइनर नंबर प्लेट से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यातायात पुलिस को भी इन पर कार्रवाई करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन


नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस अभियान चलाती है, लेकिन समय के साथ-साथ सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों ने चालान से बचने के लिए पैंतरा बदल लिया है। जनवरी 2020 से दिसंबर 2020 तक नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ करने वाले 23,133 वाहन चालकों का चालान किया गया। साथ ही कुल 69 लाख 27 हजार 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


वहीं, जनवरी 2021 से अगस्त 2021 तक 5,778 लोगों पर कार्रवाई हुई। इनसे 77 लाख रुपये वसूल किए गए। एडीसीपी ट्रैफिक दिनेश कुमार पुरी ने कहा कि  नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वाहनों के नंबर प्लेट से खिलवाड़ करने वालों का चालान काटा जा  रहा है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का नंबर से एक या दो अंक गायब कर देना यातायात पुलिस की चेकिंग से बचने का तरीका बन गया है। लोग धड़ल्ले से इस तरह का जुगाड़ लगा रहे हैं। दरअसल आजकल पुलिस वाहनों की चेकिंग के दौरान ई-चालान कर रही है। अगर कोई हेलमेट नहीं पहना है तो उसकी फोटो और गाड़ी की फोटो लेकर चालान कर देते हैं।

इसके बाद यातायात पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से गाड़ी मालिक के पते पर ई-चालान भेज रही है। ऐसे में  ई-चालान से बचने के लिए लोग गाड़ी का नंबर में खेल रहे हैं ताकि गाड़ी मालिक का पता न चले और पुलिस ई-चालान न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed