फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varansi news

घर जमाई ने सास के बैंक खाते से 5.90 लाख उड़ाए

Fri, 12 Feb 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
varansi news
वाराणसी। घर जमाई की नीयत सास के पैसों को लेकर खराब हुई तो उसने उनके बैंक खाते से 5 लाख 90 हजार 389 रुपये उड़ा दिया। सास ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी दामाद और जालसाजी में मददगार उसके दोस्त को बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दामाद अमित कुमार जैतपुरा थाना के छहमुहानी और उसका दोस्त सूरज विश्वकर्मा आगागंज का निवासी है।
विज्ञापन

महावीर मंदिर क्षेत्र की रुद्र विहार कॉलोनी की सुनीता देवी ने कैंट थाने में दस फरवरी को शिकायत की थी। सुनीता ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2020 से 29 जनवरी 2021 के बीच उनके बैंक खाते से जालसाजों ने 5 लाख 90 हजार 389 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

कैंट थाने की सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी राहुल शुक्ल ने तफ्तीश शुरू की। जालसाजी के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर का पता सर्विलांस की मदद से लगाकर संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप से साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने दरोगा सुनील यादव और हेड कांस्टेबल श्याम लाल गुप्ता के साथ अमित और सूरज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूट्यूब से सीखा खाते से पैसा ट्रांसफर करना
पूछताछ में अमित ने बताया कि वह यूट्यूब से पेटीएम एकाउंट बनाकर बैंक खाते से उसमें पैसा ट्रांसफर करना सीखा। फिर अपने दोस्त सूरज विश्वकर्मा के मोबाइल नंबर से उसने पेटीएम एकाउंट बनाया। इसके बाद अपनी सास के खाते से पैसा एटीएम कार्ड के माध्यम से सूरज विश्वकर्मा के यूनियन बैंक के खाते में ट्रांसफर करने लगा। हर बार सास का मोबाइल किसी बहाने से लेकर ओटीपी देख कर उसे डिलीट कर देता था। अभी तक निकाले गए सारे पैसे दोनों ने खर्च कर दिए हैं। अमित ने बताया कि उसकी शादी सुनीता देवी की पुत्री नेहा के साथ हुई है। शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में रहता है। अक्सर सास को जब बैंक से पैसा निकालना होता था तो वह उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले जाता था। कभी-कभी वह उसे अकेले भी एटीएम कार्ड देकर भेज देती थी। इसी के चलते उसे खाते से संबंधित उसे पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed