फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Youth drowned in Ganges at Trilochan Ghat, NDRF team engaged in search of dead body

Varanasi: त्रिलोचन घाट पर गंगा में डूबा युवक, शव की तलाश में जुटी एनडीआरएफ टीम, परिजनों में कोहराम

Tue, 27 Jun 2023 02:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 27 Jun 2023 02:21 PM IST
सार

कोयला बाजार निवासी बबलू अपने भाई बच्चन के साथ पल्लेदारी का काम करता था। पिता बेचन राजभर की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चन ने बताया कि बबलू रोज की तरह मंगलवार सुबह भी त्रिलोचन घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह घाट की मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था। 

विज्ञापन
Varanasi: Youth drowned in Ganges at Trilochan Ghat, NDRF team engaged in search of dead body
Varanasi: त्रिलोचन घाट पर गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन घाट पर मंगलवार को बबलू राजभर (40) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घाट पर मौजूद लोगों ने बताया कि बबलू त्रिलोचन घाट पर बनी मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था। इस दौरान उसका सिर पत्थर के टकरा गया और वह बेहोश हो गया। जबतक लोग कुछ समझते तबतक वह गहरे पानी में समा गया। घटना की सूचना पाकर आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एनडीआरएफ टीम और निजी गोतखोरों को साथ लेकर पानी में बबलू की तलाश शुरु की, लेकिन दोपहर 1:30 बजे तक उसका पता नहीं चल सका था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UPSSSC VDO Re Exam: वीडीओ भर्ती परीक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया एक मुन्ना भाई, दूसरा फरार, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

कोयला बाजार निवासी बबलू अपने भाई बच्चन के साथ पल्लेदारी का काम करता था। पिता बेचन राजभर की पहले ही मौत हो चुकी है। बच्चन ने बताया कि बबलू रोज की तरह मंगलवार सुबह भी त्रिलोचन घाट पर नहाने गया था। इस दौरान वह घाट की मढ़ी से पानी में हेटर लगा रहा था। हेटर मारने के दौरान उसका सिर बोल्डर से टकरा गया और वह पानी के अंदर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। आदमपुर पुलिस ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ के निजी गोताखोरों को लगाया गया है। दोपहर 1:30 बजे तक बबलू की लाश नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed