फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi weavers bunkar got support of Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav for protest against increased electricity bill

बनारस के बुनकरों का विरोध-प्रदर्शन: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का मिला साथ, कही ये बातें

Thu, 03 Sep 2020 09:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Varanasi weavers bunkar got support of Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav for protest against increased electricity bill
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

वाराणसी में पुरानी दरों पर बिजली की मांग को लेकर बुनकरों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को बुनकरों ने सड़क पर उतरकर मानव शृंखला बनाकर अपना विरोध जताया। बुनकरों ने सरकार से पुरानी दरों पर बिजली देने की मांग फिर दोहराई। इस दौरान बुनकरों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का साथ मिला है।

विज्ञापन

वाराणसी में मंगलवार को बड़ी बाजार कॉटन मिल चौकाघाट इलाके में बुनकरों ने मानव शृंखला बना कर विरोध-प्रदर्शन किया। पार्षद रमजान अली ने कहा कि हम लोग मानव शृंखला बनाकर विरोध सरकार तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुनकर बिरादराना तंजी़म चौदहों के सरदार मकबूल हसन से मुलाकात की। पीली कोठी स्थित उनके आवास पर मुलाकात के दौरान पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि बुनकर परेशान, सरकार अंजान।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi weavers bunkar got support of Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav for protest against increased electricity bill
बुनकरों ने बनाई मानव श्रंखला। - फोटो : अमर उजाला

सपा नेता ने कहा कि 2006 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार ने प्रदेश भर के बुनकरों के हित में यह बड़ा निर्णय लिया था। मगर कोरोना काल में इस व्यवस्था को समाप्त किया जाना सरकार की गरीब एवं बुनकर विरोधी मानसिकता की तरफ इशारा करती है।




प्रियंका गांधी ने कहा कि वाराणसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश के बुनकर इस समय भयानक संकट का सामना कर रहे हैं। सरकार ने न तो बिजली बिल के मुद्दे पर कोई बात सुनी है और न ही इस लॉकडाउन से उपजे संकट से उबारने के लिए उन्हें कोई मदद की है। अपनी कला के जरिए पूरे विश्व में यूपी का नाम रोशन करने वाले बुनकर आज हड़ताल करने को मजबूर हैं। सरकार को बुनकरों की मांग सुननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed