{"_id":"632550631877ee279b5fd947","slug":"varanasi-weather-update-today-there-is-a-possibility-of-rain-with-thunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Update:आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह से ही तेज धूप, हवा भी शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Update:आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह से ही तेज धूप, हवा भी शांत
Sat, 17 Sep 2022 10:15 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:15 AM IST
सार
वाराणसी में आज बारिश के आसार हैं। शनिवार को हवा बिल्कुल ही शांत है। आसमान में दूर-दूर तक बादल भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। मगर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की बरसात की आशंका जताई है।
विज्ञापन
वाराणसी में छाए बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में आज बारिश के आसर हैं। बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को मौसम में बदलाव नजर आया। सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में खिलकर धूप निकली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शनिवार को हवा बिल्कुल ही शांत है। आसमान में दूर-दूर तक बादल भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की बरसात की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गरज चमक के साथ हल्की बरसात की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में सुबह आर्द्रता का स्तर 92 फीसदी और शाम को 84 फीसदी था। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और आसमान साफ भी होगा। बादलों की आवाजाही का रुख बना रहेगा। नमी की अधिकता होने पर बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन