फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update records hottest January in 162 years

Varanasi Weather: 162 साल में तीसरी बार ठंड में इतनी तपी काशी, पारा @31.2; फरवरी में तेजी से बढ़ेगी गर्मी

Sat, 01 Feb 2025 11:00 AM IST
प्रगति चंद हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला, वारणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला, वारणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 01 Feb 2025 11:00 AM IST
सार

Varanasi Weather Update : वाराणसी में 162 साल में तीसरी बार ठंड के मौसम में काशी इतनी तपी कि पारा 31.2 पहुंच गया। ये सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा था। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update records hottest January in 162 years
हरिश्चंद्र घाट पर धूप से बचने के लिए स्टोल ओढ़कर बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस का जनवरी महीना अप्रैल जैसा तपा। है। बीते 162 साल में तीसरी बार बृहस्पतिवार को काशी का पारा सबसे ज्यादा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा था। इससे पहले जनवरी 2013 में 32.5 डिग्री और जनवरी 2007 में तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। 

विज्ञापन


वहीं, इस साल जनवरी के महीने में बारिश का आंकड़ा 10 गुना तक घट गया है। सामान्य से 91 प्रतिशत कम बारिश हुई। औसतन 75 दिन में सर्दी के महीने में 5 दिन भी शीतलहर नहीं पड़ी। शुक्रवार को जिले में अधिकतम 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी महज 54 फीसदी रही। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन


फरवरी में तेजी से बढ़ेगी गर्मी
यूपी आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फरवरी में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। अब शीतलहर की भी कोई संभावना नहीं बन रही है। उन्होंने कहा कि सन 1863 से ही मौसम के आंकड़ों पर अध्ययन किया जा रहा है। उस समय से आज तक काशी में तीन ही बार जनवरी के महीने के तापमान में इतना उछाल आया है। सबसे खास बात ये है कि ये तीनों रिकॉर्ड 21वीं सदी के हैं। ये तापमान बताता है कि ये शताब्दी ज्यादा गर्म साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

13 एमएम के बजाय सिर्फ 1.2 एमएम बारिश
डॉ. सिंह ने कहा कि जनवरी महीने में वाराणसी जिले में कुल 13 मिलीमीटर की बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार सिर्फ 1.2 एमएम बारिश ही हुई। वहीं, फरवरी में न तो बारिश होने की उम्मीद है और न ही कोल्ड वेव की। कड़ाके वाले ठंड के दिन भी लद गए। जनवरी महीने में हर दिन अधिकतम तापमान अमूमन 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता था। ये आईएमडी के 30 साल के अधिकतम तापमान के आंकड़ों का औसत है। जबकि इतने ही समय में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री तक गया है। 18 दिन तक घना कोहरा पड़ता ही है। जबकि इस साल जनवरी में 15 दिनों तक अधिकतम तापमान 22-25 डिग्री से ज्यादा रहा। घना कोहरा भी 10 दिन ही पड़ा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed