{"_id":"6a5e62f87349ff1b6e0959a4","slug":"varanasi-weather-update-news-today-forecast-and-yellow-alert-issued-for-monsoon-rain-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: न धूप है, न बारिश... बिना बरसे ही काशी से उड़ते जा रहे बादल, जानें- मौसम का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: न धूप है, न बारिश... बिना बरसे ही काशी से उड़ते जा रहे बादल, जानें- मौसम का पूर्वानुमान
Tue, 21 Jul 2026 05:34 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:34 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में आसमान में काले बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। उधर, सोमवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी में न तो तेज धूप निकल रही है और न ही अच्छी बारिश हो रही है। काले घने बादलों में मानसूनी नमी होने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही है। सोमवार को जिले में केवल एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि बादलों के कारण तापमान नियंत्रित रहा।
विज्ञापन
सोमवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के लिए जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसके बाद फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
इस मानसून में जिले में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सोमवार तक वाराणसी में 275.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 139.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी प्रवाह और मजबूत हो सकता है। मानसूनी द्रोणी भी सक्रिय और मजबूत बनी हुई है। 22 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।