{"_id":"68bc5b84e8beba54090c0a32","slug":"varanasi-weather-update-maximum-temperature-36-6-degrees-for-first-time-in-september-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather: सितंबर में पहली बार अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather: सितंबर में पहली बार अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री, 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
Sat, 06 Sep 2025 09:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:34 PM IST
सार
Varanasi Weather : वाराणसी में शनिवार को तीखी धूप के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। वहीं अगले सात दिन बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
विज्ञापन
Varanasi weather
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सितंबर के छह दिन में पहली बार शनिवार को बनारस का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह सात बजे से ही तीखी धूप हुई। इस वजह से उमस महसूस की गई। पूरब की तरफ से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार बनारस में अगले 5-6 दिनों तक बारिश के अलर्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; PET Exam 2025: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा, बॉयोमीट्रिक जांच के दौरान सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अब राजस्थान और गुजरात में मानसूनी बारिश हो रही है। ये हो सकता है कि बनारस और आसपास कहीं-कहीं लोकल इफेक्ट की वजह से बारिश हो जाए, मगर अच्छी बारिश की उम्मीद फिलहाल इस पूरे सप्ताह नहीं है।