फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Update Banaras hottest among 10 districts people troubled by heat

Varanasi Weather: चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने काशीवासियों को किया बेहाल, 10 जिलों में बनारस सबसे गर्म

Tue, 28 May 2024 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 May 2024 10:35 AM IST
सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में गर्मी का कहर जारी है। दिनभर चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी के चलते बीमार हो रहे मरीजों से अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड फुल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Update Banaras hottest among 10 districts people troubled by heat
Varanasi Weather News - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता

विस्तार

नौतपा में चेहरा झुलसाने वाली धूप हो रही है। मंगलवार की सुबह छह बजे ही तेज धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ और तेज होती गई। चिलचिलाती धूप और गर्मी से बेहाल लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में जो लोग बाहर निकल भी रहे हैं तो धूप से बचने के लिए छाता, गमछा या दुपट्टे से खुद को ढंककर निकल रहे। 

विज्ञापन


बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस सप्ताह मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं। बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का असर यहां बहुत कम पड़ सकता है। इस कारण हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन


गर्मी का सितम इस कदर कहर बरपा रहा कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि पूर्वांचल के दस जिलों में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से 2.4 अधिक है। वहीं औसत से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर न्यूनतम तापमान 30.4 रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

10 जिलों में तापमान

  • वाराणसी     43.1   30.4 डिग्री सेल्सियस
  • जौनपुर      43.0    29.0
  • आजमगढ़  41.0    27.0
  • मिर्जापुर    41.0    30.0
  • सोनभद्र    42.0    27.0
  • चंदौली     42.0    29.0
  • गाजीपुर   42.5    28.9
  • भदोही    42.7     31.7
  • बलिया   41.5      29.5
  • मऊ      41.0     30.0 डिग्री सेल्सियस

4 से 5 घंटे कटौती, 3 महीने में ही जल गए 80 ट्रांसफार्मर 
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती ने भी लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। पिछले तीन महीने में ही 80 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं। तार टूटने, जलने से भी चार से पांच घंटे तक की कटौती हो रही है। शहरी इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात नहीं मिल पा रही है। इस वजह से एसी भी नहीं चल पा रहे हैं, पंखे की रफ्तार भी धीमी हो गई है। शहर में इस समय मंडुवाडीह नर्सरी, साकेतनगर सहित 20 से अधिक जगहों पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति हो रही है। शहरी इलाके में बिजली कटौती खूब हो रही है। सुंदरपुर नेवादा स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी, चांदपुर के मां वैष्णोनगर कॉलोनी, औरंगाबाद, भिटारी क्षेत्र के न्यू बौलिया कॉलोनी, चेतगंज, नरिया के साकेतनगर कॉलोनी सहित अन्य जगहों पर सोमवार को बिजली की आंख मिचौली जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed