{"_id":"5f0b66db8ebc3e636e6ba341","slug":"varanasi-weather-report-city-news-vns5354636176","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन में 231 मिलीमीटर बारिश, बन सकता है नया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन में 231 मिलीमीटर बारिश, बन सकता है नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक तीन दिन पहले एक दिन में ही 96 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि उसके पहले 135 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। कुल मिलाकर अब तक 12 दिनों में 231 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि औसतन जुलाई में 300 मिलीमीटर बारिश का अनुमान होता है। अरब सागर में अभी भी लो प्रेशर बना हुआ है और नम पछुआ हवा जिस तरह से चल रही है, आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। कहा जा सकता है कि जून के बाद अब जुलाई महीने में भी औसत बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है।
जुलाई महीने के पहले सप्ताह में झमाझम बारिश के बाद फिलहाल दूसरे सप्ताह में मौसम ने करवट बदला है। हालांकि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में बारिश होने से अधिकतम तापमान 30 से नीचे पहुंच गया था वहीं पिछले दो दिनों से तेज धूप और हवा न चलने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा जबकि रविवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि आर्द्रता भी 73 प्रतिशत है। रविवार को दिन में तेज धूप होने से लोग उमस से बेचैन हो गए। हालांकि शाम को हवा चली, लेकिन जिस तरह राहत मिलनी चाहिए नहीं मिली।