फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather Forecast Update Today heat wave in Nautapa Trouble people

Varanasi Weather: नौतपा का असर, आग उगल रहे सूर्यदेव, पारा पहुंचा 42.3 डिग्री; एसी- पंखे नहीं कर रहे काम

Sun, 26 May 2024 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 May 2024 10:37 AM IST
सार

वाराणसी में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। नौतपा की शुरुआत होने के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एसी और कुलर से भी राहत नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन
Varanasi Weather Forecast Update Today heat wave in Nautapa Trouble people
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से मुंह ढक कर व टोपी लगाकर जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा का असर काशी में दिख रहा है। गर्मी और धूप से लोगों का हाल बेहाल है। सूर्यदेव के तपन से लोग पसीने से लबालब हो रहे हैं। नौतपा के पहले दिन यानी शनिवार को दिन के साथ रात भी गर्म रही। दिन में हवा न चलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.5 रिकॉर्ड किया गया। दूसरे दिन रविवार को भी सुबह से तेज धूप निकल गई, जिससे गर्मी से लोग परेशान दिखे।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। इस सप्ताह के शुरुआत हवा में नमी के साथ ही बूंदाबांदी से हुई। दिन के साथ रात में भी लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन अचानक मौसम बदल गया है। दो दिन से तेज धूप हो रही है और उमस भी अन्य दिनों की तुलना में बढ़ गई है। इस बीच शनिवार से नौतपा की भी शुरुआत हो गई। 
विज्ञापन


नौतपा में नौ दिन तक सूरज की रोशनी सीधे पृथ्वी पर पड़ने से तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी बढ़ने की संभावना है। नौतपा के पहले दिन के साथ रात भी गर्म रही। एसी चलाने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं, पंखा भी गर्म हवा दे रहा था। शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि नौतपा में तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed