फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi weather effect 20 poles fell in 30 minute storm in Varanasi power outage

मौसम का कहर: 30 मिनट की आंधी में गिरे 20 पोल, बिजली गुल; ग्रामीण इलाकों में घंटों परेशान रहे लोग

Sat, 12 Apr 2025 02:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Apr 2025 02:08 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में मौसम खराब हुआ तो 20 पोल गिर गए। जिससे बिजली गुल हो गई। ग्रामीण इलाकों में तो कई घंटे बिजली कटी रही। 

विज्ञापन
varanasi weather effect 20 poles fell in 30 minute storm in Varanasi power outage
पोल गिरने से बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में आधे घंटे की आंधी में शहर से लेकर गांव तक 20 से अधिक पोल टूट कर गिर गए। बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर बिजली के तार टूट कर गिर गए। 

विज्ञापन


रामनगर, रोहनिया सहित कई क्षेत्रों में देर शाम तक आपूर्ति बहाल हुई। शुक्रवार सुबह कैंट फीडर से केबल डैमेज होने की वजह से सुबह एक घंटे तक बिजली गुल रही। सूचना मिलने के बाद डीपीएच की ओर से संविदा कर्मी केबल पहुंचे। तीन दिन पहले आधी रात को लहरतारा पुल के नीचे सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से खोदाई में केबल कट गया। इस वजह से आठ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; संकट मोचन संगीत समारोह : गोस्वामी तुलसीदास और राम-सीता की सजेगी झांकी, हनुमानजी के अलग-अलग रूपों का होगा दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


चोलापुर, रामनगर, राजातालाब, हरहुआ में बृहस्पतिवार को पेड़ों की डालियां टूट कर गिरने से पोल उखड़ गए तो कुछ जगहों पर पोल टूट गए। आंधी की वजह से गुल बिजली ग्रामीण इलाकों में देर रात तक बहाल हो पाई। शुक्रवार को कैंट फीडर पर केबल डैमेज होने से फुलवरिया सहित आसपास की कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। 

इसे भी पढ़ें; Hanuman Janmotsav 2025: अयोध्या से मंगाई 700 गदा, आठ राज्यों के 300 भक्तों ने उठाया ध्वजा; तस्वीरें

भिटारी में केबल जलने से भी आपूर्ति बाधित रही। दूसरे सोर्स से बिजली आपूर्ति की कोशिश की गई। शनिवार को 132केवी उपकेंद्र कैंट पर 33केवी बेस के सेक्शन आइसोलेटर का कार्य कराया जाएगा। सुबह 9 से 10 बजे तक पन्नालाल पार्क,सांस्कृतिक संकुल, डीपीएच सहित अन्य जगहों पर आपूर्ति बाधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed