फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2025: अयोध्या से मंगाई 700 गदा, आठ राज्यों के 300 भक्तों ने उठाया ध्वजा; तस्वीरें

Sat, 12 Apr 2025 12:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Apr 2025 12:23 PM IST
सार

Hanuman Janmotsav 2025 : हनुमान जन्मोत्सव पर काशी में जगह- जगह ध्वजायात्रा निकाली जा रही है। शहर से लेकर गांव तक 500 से अधिक हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का बाल स्वरूप में शृंगार हुआ।  

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi
हनुमान प्राकट्य दिवस पर काशी में भक्तों ने निकाली ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला

हनुमान प्राकट्य दिवस पर शनिवार को भक्त श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हैं। सुबह से शहर से लेकर गांव तक 500 से अधिक हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का बाल स्वरूप में शृंगार हुआ। वहीं मंदिरों ने रामनाम संकीर्तन, सुंदरकांड पाठ सहित विविध अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

Trending Videos
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi
हनुमान प्राकट्य दिवस पर काशी में भक्तों ने निकाली ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला
सवा पांच किमी तक निकलने वाली सबसे बड़ी हनुमान ध्वजा यात्रा भिखारीपुर से संकटमोचन मंदिर तक पहुंची। इसमें 21 फीट की गदा के साथ ही अयोध्या से मंगाई गई 700 गदा भी शामिल रही।
 
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi
हनुमान प्राकट्य दिवस पर काशी में भक्तों ने निकाली ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला
आठ राज्यों से 300 से अधिक हनुमान भक्त ध्वजा लेकर चले तो नजारा देखने लायक रहा। 30 हजार से अधिक भक्तों की भीड़ हुई। एक लाख से अधिक हनुमान ध्वजा शामिल रहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi
हनुमान प्राकट्य दिवस पर काशी में भक्तों ने निकाली ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला
हनुमान प्राकट्योत्सव पर शनिवार को हनुमान मंदिरों में विविध आयोजन हो रहे हैं। संकटमोचन मंदिर में विशेष पूजन अर्चन के साथ ही तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। बैठकी श्रृंगार, रुद्राभिषेक, आरती और पूजन हुआ।
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2025 : 700 maces from Ayodhya 300 devotees from eight states raised flag in varanasi
हनुमान प्राकट्य दिवस पर काशी में भक्तों ने निकाली ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला
सुबह से श्रीरामचरित मानस का पाठ, श्रीसीताराम संकीर्तन, रामार्चा पूजन, वाल्मिकी रामायण का सुंदरकांड पाठ हो रहा। रामकृष्ण मिशन के कीर्तन मंडलियों का संकीर्तन और रामायण मंडलियों की ओर से श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हो रहा है। वहीं 13 से 15 अप्रैल तक सार्वभौम रामायण सम्मेलन होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed