फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankat Mochan Music Festival Goswami Tulsidas and Ram-Sita Tableau will be decorated

संकट मोचन संगीत समारोह : गोस्वामी तुलसीदास और राम-सीता की सजेगी झांकी, हनुमानजी के अलग-अलग रूपों का होगा दर्शन

Sat, 12 Apr 2025 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 12 Apr 2025 01:38 PM IST
सार

संकट मोचन संगीत समारोह के दौरान मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास और राम-सीता की झांकी सजेगी। पहली बार गोस्वामी तुलसीदास ने जिस मूर्ति का दर्शन किया था वो आकर्षण का केंद्र होगी। 

विज्ञापन
Sankat Mochan Music Festival Goswami Tulsidas and Ram-Sita Tableau will be decorated
संकट मोचन मंदिर में संजीवनी बूटी लड्डू की झाकी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संकट मोचन मंदिर में 16 अप्रैल से शुरू होने वाले संगीत समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। मंदिर परिसर में बनने वाली कला दीर्घा हर बार की तुलना में इस बार कई मायने में खास होगी। जहां पेड़ पर बैठे राम-सीता (कटआउट बनाया जाएगा) श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते नजर आएंगे, वहीं गोस्वामी तुलसीदास ने मंदिर में पहली बार हनुमान जी की जिस मूर्ति का दर्शन किया था, उसकी झांकी भी लगाई जाएगी। इस बार पेंटिंग में अयोध्या में बने राममंदिर की आकर्षक छवि भी दर्शकों को देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


संकट मोचन संगीत समारोह का 102वां वर्ष मनाया जा रहा है। इसमें संगीत के साथ ही लगने वाली कला दीर्घा में चित्रकला, मूर्तिकला, फोटोग्राफी को शामिल किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 16 से 21 अप्रैल तक जाने माने कलाकार हनुमत दरबार में गायन, वादन से हाजिरी लगाएंगे। इस बीच मंदिर परिसर में कला दीर्घा बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इस दीर्घा में स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश-विदेश के कलाकारों की कला भी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Hanuman Janmotsav 2025: अयोध्या से मंगाई 700 गदा, आठ राज्यों के 300 भक्तों ने उठाया ध्वजा; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास ने पहली बार जिस हनुमान जी की प्रतिमा का मंदिर में दर्शन किया था, उसकी झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। कला प्रदर्शनी के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय कलाकार अनिल शर्मा की अहम भूमिका है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास के हनुमानजी के दर्शन वाली झांकी सोनारपुरा में बनाई जा रही है। कला दीर्घा में हनुमान जी की 100 चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Trending Videos

ऑन द स्पॉट पेंटिंग बनाएंगे कलाकार

Sankat Mochan Music Festival Goswami Tulsidas and Ram-Sita Tableau will be decorated
संकटमोचन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रो. विजयनाथ मिश्रा का कहना है कि कला दीर्घा में 100 से अधिक कलाकार अपनी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें हनुमान जी की छोटी से बड़ी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। इसमें कई कलाकार ऑन द स्पॉट पेंटिंग बनाते नजर आएंगे। स्थानीय स्तर से लेकर देश, विदेश के कलाकारों की कलाकृतियां आने भी लगी हैं। कलाकारों के चयन आदि की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें; Hanuman Janmotsav 2025: ये हैं गोस्वामी तुलसीदास के हाथों स्थापित हनुमान मंदिर, इनमें बाल हनुमान भी
 
अंतरराष्ट्रीय गैलरी में लगेंगी विदेशी कलाकारों की कलाकृतियां
छह दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी में झारखंड, पंजाब, उड़ीसा, पुणे, कोलकाता आदि राज्यों के अलावा नेपाल, स्पेन, कोरिया, इटली, फ्रांस आदि देशों के 20 से अधिक कलाकार भी आएंगे। विदेशी कलाकारों की कलाकृतियां अंतरराष्ट्रीय गैलरी में लगी रहेंगी। इसमें बहुत से कलाकार खुद समारोह में मौजूद भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed