फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Weather 15 mm rain in 20 hours mercury down by four degrees Trouble due to power tripping

Varanasi Weather: वाराणसी में 20 घंटे में 15 मिमी बारिश, पारा चार डिग्री नीचे; बिजली ट्रिपिंग से परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 11:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

UP Weather News: वाराणसी में रविवार की सुबह बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कुछ इलाकों में कीचड़ से परेशानियां शुरू हो गई है। छुट्टी का दिन होने के कारण पर्यटन स्थलों पर भी भीड़ जुट गई थी।

विज्ञापन
Varanasi Weather 15 mm rain in 20 hours mercury down by four degrees Trouble due to power tripping
वाराणसी में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Weather: वाराणसी में पूरे दिन पड़ी सावनी फुहार ने अधिकतम पारा चार डिग्री तक गिरा दिया। 20 घंटे में महज 15 मिलीमीटर बारिश हुई। 24 किमी प्रति घंटे की गति से हवा बही। अधिकतम तापमान सिर्फ 29.6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। वहीं बीएचयू में सेंट्रल ऑफिस के पास 50 साल पुराना पेड़ गिर गया जिससे सड़क बंद हो गई। पूरे दिन रुक-रुककर हुई बारिश से पूरे जिले में कीचड़ और दुश्वारियां बढ़ गईं। 

विज्ञापन


दशाश्वमेध और अस्सी पर बारिश के बीच गंगा आरती उतारी गई और लोगों ने भीगकर गंगा आरती देखी। शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


शहर में बारिश से कई जगहों पर कीचड़, गंदगी और जलभराव की समस्या रही। जल निकासी न होने से काॅलोनियों में जलभराव की समस्या है। गोदौलिया, गिरजाघर, लंका, अस्सी, लहरतारा, भिखारीपुर, चेतगंज, मंडुवाडीह, बालाजी काॅलोनी आदि इलाकों में कीचड़ की समस्या है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल फाॅल्ट और ट्रिपिंग से परेशानी : तेज हवा के साथ बारिश के कारण शनिवार को गर्मी से भले ही राहत मिली हो लेकिन दिनभर बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ाई रही। शहर से लेकर गांव तक ट्रिपिंग के साथ ही लोगों को लो वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी। रात में इस तरह की समस्या होने से उपभोक्ता परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed