{"_id":"60467db98ebc3ed37a204464","slug":"varanasi-varanasi-news-vns5788612200","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा टाइमटेबल में बदलाव के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा टाइमटेबल में बदलाव के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षा की समयसारिणी में बदलाव और मेस चालू करने की मांग को लेकर छात्रों ने धरना दिया। सोमवार को पंत प्रशासनिक भवन के सामने प्रवेश द्वार बंद करके छात्र धरने पर बैठ गए। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द मेस चालू करवाने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाओं के बीच एक दिन का भी अवकाश नहीं दिया गया है। ऐसे में दो प्रश्नपत्रों के बीच एक दिन का गैप दिया जाए। वहीं कोरोना महामारी के कारण शुल्क कम किया गया था लेकिन जिन छात्रों ने शुल्क जमा कर दिया था उनको वापस नहीं किया गया है। जल्द से जल्द वापस की जाए।
छात्रों ने बताया कि छात्रावास में मेस का संचालन नहीं किया जा रहा है। इसके कारण छात्रों को परेशानी हो रही है। कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में धांधली व भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर प्रो. संतोष कुमार ने छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया। छात्रों ने कुलसचिव से मुलाकात करके अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंघ उपाध्यक्ष संदीप पाल, शशि शेखर, सुशील यादव, करन, गुरुप्रकाश, शिवम आदि शामिल रहे।
---------
छात्रों ने सहायक कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर के छात्रों ने सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा के टाइमटेबल में बदलाव की मांग की। छात्रों ने सहायक कुलसचिव हरिश्चंद्र को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि आगामी सेमेस्टर परीक्षा के टाइम टेबल में परीक्षाएं लगातार निर्धारित कर दी गई हैं। इससे छात्रों में तनाव है। सहायक कुलसचिव ने छात्रों को जल्द ही नया टाइमटेबल जारी करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अश्वनी जायसवाल, रजनीश चौरसिया, शुभेंदु उपाध्याय, प्रियांशी कुशवाहा आदि शामिल रहीं।