फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Uproar over not giving ration without vaccination certificate, consumers upset due to arbitrariness of Kotedars

वाराणसी : वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बिना राशन न देने पर हंगामा , कोटेदारों की मनमानी से परेशान हुए उपभोक्ता

Tue, 25 Jan 2022 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 Jan 2022 10:21 PM IST
सार

कोरोना टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का है आदेश, कोटेदारों ने मंगलवार को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाए बिना राशन देने से किया मना

विज्ञापन
Varanasi: Uproar over not giving ration without vaccination certificate, consumers upset due to arbitrariness of Kotedars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के रामनगर/कछवा रोड पर कोरोना टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने का आदेश था, लेकिन कोटेदारों ने मंगलवार को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाए बिना राशन देने से मना कर दिया। इसको लेकर रामनगर और कछवा रोड में कार्डधारकों ने हंगामा किया। काफी देर तक जद्दोजहद चलती रही। अंतत: बिना राशन लिए लोगों को लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

रामनगर के भीटी ग्राम में बिना दोनो डोज वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाए कोटेदार रामकुमार वर्मा कोटेदार द्वारा राशन देने से इनकार करने पर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर से बात की। जिस पर उन्होंने बताया कि सदर एसडीएम द्वारा कहा गया है कि जिसको वैक्सीन न लगी हो उनको राशन न दिया जाए। मंडल अध्यक्ष ने आला अधिकारियों से जब इस प्रकरण पर बात की तो उन्होंने कहा वैक्सिनेशन में सहयोग की अपील की गई है। राशन रोकने जैसा कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार लाभार्थियों से वैक्सीन लगवाने का अनुरोध करें। इसके बाद खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर द्वारा तत्काल राशन वितरण के लिए कहा गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

 

उधर, सेवापुरी ब्लाक के पूरे गांव में कोविड का टीका लगवाने के बाद भी मोबाइल पर मैसेज नहीं आने पर मंगलवार को आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र पर लोगों ने हंगामा किया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव में जाकर वैक्सीन लगाई थी। लेकिन ज्यादातर लोगों के मोबाइल पर मैसेज नहीं आया।

मंगलवार को कोटेदार ने राशन वितरण के दौरान वैक्सीन लगने का सर्टिफिकेट मांगा। जिन लोगों ने सर्टिफिकेट नहीं दिखाया, उन्हें राशन देने से कोटेदार ने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। चिकित्सा प्रभारी यतीश भुवन पाठक ने बताया कि किसी कारणवश अगर मैसेज नहीं गया है तो दूसरी डोज के दौरान सुधार हो जाएगा।


कोटेदारों को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। राशन देने के पहले वे सर्टिफिकेट देखेंगे, अगर टीका नहीं लगा है तो लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। कोटेदार राशन देने से मना नहीं कर सकते। -उमेश मिश्रा, जिलापूर्ति अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed