फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Under the Seva Pakhwada, health checkup camps will be organized in the assemblies of the city on Mon

Varanasi: सेवा पखवाड़े के तहत सोमवार को महानगर की विधान सभाओ में लगेंगे स्वास्थ्य परिक्षण शिविर

Sun, 22 Sep 2024 08:49 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

कल सुबह 8 बजे से बीजेपी द्वारा वाराणसी महानगर की तीनों विधानसभाओं में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। पीएम के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य शिविर लगेगा जिसमें जनता की नि:शुल्क जांच की जाएगी और दवाएं भी दी जायेंगी।

विज्ञापन
Varanasi: Under the Seva Pakhwada, health checkup camps will be organized in the assemblies of the city on Mon
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे आयोजनों के क्रम में कल सुबह 8 बजे से वाराणसी महानगर की तीनों विधानसभाओं में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि उत्तरी विधानसभा अन्तर्गत पं दीनदयाल अस्पताल, पांडेपुर में आयोजित स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल करेंगे।
विज्ञापन


शहर दक्षिणी विधानसभा अन्तर्गत शिव प्रसाद गुप्त अस्पताल, कबीरचौरा में आयोजित स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का उद्घाटन शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट विधानसभा अन्तर्गत स्वामी विवेकानंद अस्पताल, भेलूपुर में आयोजित स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव करेंगे।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में स्वास्थ्य परिक्षण शिविर कार्यक्रम का संयोजन महानगर स्तर पर महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश करेंगे जबकि विधानसभा स्तर पर उत्तरी विधानसभा में इस कार्यक्रम का संयोजक अरविंद सिंह, दक्षिणी विधानसभा में कार्यक्रम का संयोजक आलोक श्रीवास्तव एवं कैंट विधानसभा में कार्यक्रम का संयोजक अभिषेक मिश्रा को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed