{"_id":"5f2323f58ebc3e637b03e9f4","slug":"varanasi-trains-all-full-far-rakshabandhan-city-news-vns53884843","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अगस्त तक ट्रेनें फुल, सीट पाने के लिए जद्दोजहद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अगस्त तक ट्रेनें फुल, सीट पाने के लिए जद्दोजहद जारी
विज्ञापन
कोरोना काल में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण रक्षाबंधन पर ट्रेनें फुल हो गई हैं। वाराणसी से मुंबई, सूरत और गुजरात, अहमदाबाद, नई दिल्ली की ट्रेनों में 7 अगस्त तक यही स्थिति रहेगी। स्लीपर और वातानुकूलित कोचों में वेटिंग और आरएसी है।
कैंट स्टेशन से रोजाना आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजर रही हैं। कैंट स्टेशन से अपराह्न 3 बजे गुजरने वाली गोरखपुर-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में 5 अगस्त तक 300 वेटिंग चल रही है। थर्ड एसी में भी कंफर्म सीट नहीं है। यही हाल ताप्ती गंगा का है। स्लीपर में 100 से अधिक वेटिंग है। थर्ड एसी भी फुल है। मंडुवाडीह स्टेशन से खुलने वाली वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा स्पेशल ट्रेन के स्लीपर में 93 वेटिंग और थर्ड एसी भी फुल है। पूर्वा एक्सप्रेस में नई दिल्ली के लिए सभी श्रेणी की टिकट फुल 7 अगस्त तक फुल है।
वाराणसी से सूरत, गुजरात और अहमदाबाद को जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग है। मुंबई की ट्रेनों में 190 से अधिक वेटिंग लिस्ट है। महानगरी की 193 और कामायनी में 140 वेटिंग है। कैंट रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद, गुजरात, सिकंदराबाद, मुंबई, नई दिल्ली की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
आगरा, जयपुर होते हुए जोधपुर को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस का संचालन 24 मार्च लॉकडाउन के समय से ही बंद है। वाराणसी से सीधे ग्वालियर को चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस बंद है। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, मानिकपुर, बांदा, झांसी होते हुए ग्वालियर जाती है। दक्षिण को जोड़ने वाली गंगा कावेरी एक्सप्रेस का संचालन ठप है। हावड़ा के लिए भी वाराणसी से रोजाना ट्रेन नहीं है। सिर्फ पूर्वा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को है। इन सभी शहरों के लिए यात्रियों की भीड़ है। मगर, ट्रेनों के नहीं चलने से टुकड़ों में यात्रा करने को बाध्य है।