फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: tractor driver dies due to truck collision, villagers jammed

वाराणसी : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 26 Jun 2020 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: tractor driver dies due to truck collision, villagers jammed
सड़क जाम करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी जिले के उगापुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक श्याम कुमार गोंड (25) की मौत हो गई और दो मजदूर घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने वाराणसी से गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। साथ ही मुआवजे और ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष चौबेपुर ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खाली कराया। इस दौरान एक घंटे से ज्यादा समय तक वाराणसी से गाजीपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। चौबेपुर थाना अंतर्गत उगापुर निवासी श्याम गोंड ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लाद कर चंद्रावती बाजार की ओर से वाराणसी जा रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान रेलवे का स्लीपर लाद कर वाराणसी से गाजीपुर की तरफ जा रहे जा रहे ट्रक ने सामने से ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्याम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में बैठे दो मजदूर धौरहरा का नजरू राजभर और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला। 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने वाराणसी से गाजीपुर मार्ग पर ईंट और शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर किसी तरह जाम खत्म कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed