फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi top news today 26 july including FIR against 4 on charges of electricity theft

एक क्लिक में वाराणसी की प्रमुख खबरें: बिजली चोरी के आरोप में 4 के खिलाफ FIR, दो पक्षों में मारपीट में 6 अरेस्ट

Fri, 26 Jul 2024 11:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 26 Jul 2024 11:00 PM IST
सार

वाराणसी जिले में शुक्रवार को दिनभर कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा व दो पक्षों में मारपीट में कई लोगों के घायल होने और मामले में छह लोगों के गिरफ्तार होने समेत कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। 

विज्ञापन
Varanasi top news today 26 july including FIR against 4 on charges of electricity theft
Varanasi Top News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीओ शुभम जैन के अनुसार, थाना पिंडरा और विशेनपुर में जांच अभियान चलाया गया। थाना गांव में पीर मोहम्मद कुरैशी और जावेद कनेक्शन को बाईपास कर बिजली चोरी करते पाए गए। पिंडरा में गीता देवी बाईपास कर एसी चला रही थी। वहीं विशेनपुर निवासी सुनील कुमार कटियामारी कर एसी चला रहे थे। चारों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही सात बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।  
 
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 9 घायल, 6 गिरफ्तार
नरायनपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के 16 लोगों के खिलाफ चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


नरायनपुर गांव के अवनीश पाठक नीशू गुरुवार को बाउंड्री वॉल बनवा रहे थे। आरोप है कि शाम के समय उनके पट्टीदार जयशंकर, सच्चिदानंद, नित्यानंद, विवेकानंद, शिवम पाठक उर्फ आदित्य, दीनानाथ, आकाश, गौरीशंकर, अमित पाठक और राहुल पाठक घर पर लोहे की रॉड, हाॅकी, डंडा और ईंट लेकर गालीगलौज करते हुए आए। सभी ने निर्माण कार्य को ढहा दिया। इसके साथ ही अवनीश के अलावा उनके भाई आशीष पाठक और राघवेंद्र पाठक को मारने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीचबचाव करने आए अवनीश के पिता अनिल पाठक को भी पीटा गया। इसके बाद घर के अंदर घुस कर जितेंद्र पाठक के अलावा ज्योती पाठक, वंदना पाठक और पूनम पाठक की पिटाई की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के राहुल पाठक का आरोप है कि सरकारी इंटरलॉकिंग सड़क पर विपक्षी अवनीश पाठक अतिक्रमण कर रहे थे। मना करने पर मारपीट करने लगे तथा दो राउंड फायरिंग की गई। अवनीश की तरफ से रजनीश, आशीष, राघवेंद्र, देव भरत और अनिल पाठक भी मौजूद थे। चौबेपुर थाना प्रभारी विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि दोनों पक्ष के 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राघवेंद्र पाठक, गौरीशंकर पाठक, सच्चिदानंद पाठक, नित्यानंद पाठक, शिवम पाठक, आकाश पाठक को जेल भेजा गया है।  

चोरी कर रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
सारनाथ। पंचक्रोशी चौराहे के समीप रसूलगढ़ क्षेत्र की हनुमान वाटिका कॉलोनी में शुक्रवार की दोपहर एक मकान से सामान चुरा रहे एक युवक को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। कॉलोनी के विवेक पांडेय उर्फ राजू के मकान की बाउंड्री वॉल फांद कर अंदर घुस कर लोहे की दो पाइप एक युवक बाहर फेंका। इसके बाद पाइप उठा कर वह ले जाने लगा। पड़ोसी हरिनाथ कुशवाहा ने देखा तो उन्हें शंका हुई और उन्होंने आसपास के लोगों को बुला लिया। कॉलोनी के लोगों ने उसे पकड़ कर सारनाथ थाने की पुलिस को सौंप दिया।  

स्कूल से घर जा रहे छात्र की पिटाई
कुसमुरा गांव के पास स्कूल से घर जा रहे एक छात्र की कुछ मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। घटना के बाबत विश्वनाथपुर निवासी छात्र अभय पटेल ने बड़ागांव थाने की पुलिस को बताया कि वह गांगकला स्थित एक स्कूल का कक्षा 11 का छात्र है। बृहस्पतिवार को स्कूल से घर जाने के दौरान कुसमुरा गांव के पास पहुंचा तो गांगकला निवासी शिवम व किशन और कुसही के अभय अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर रोक लिए। इसके बाद उसे मारने पीटने लगे। राहगीरों ने बीचबचाव कर उसे बचाया। बड़ागांव थाने की पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

परिवार के दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
बड़ागांव बाजार स्थित करवल बस्ती में पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। घटना के बाद करवल बस्ती निवासी सगुन देवी ने बड़ागांव थाने में अपने ही परिवार के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सगुन ने पुलिस को बताया कि मकान से संबंधित पुराने विवाद को लेकर उसके परिवार के महेश और गुड्डू उसके पिता प्रदीप से झगड़ा करने लगे। कहासुनी के दौरान ही उन दोनों ने उसके पिता की पिटाई कर दी।  

न्याय नहीं हुआ तो किसानों के साथ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
पिंडरा विधानसभा के मानापुर के किसानों की खड़ी फसल बर्बाद करने और बुलडोजर से मकानों को ध्वस्त करने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने ज्ञापन सौंपकर रोष जताया। शुक्रवार को जिला व महानगर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा को सौंपा।

जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मानापुर में किसानों की जमीन पर न्यायालय के स्टे होने के बावजूद जिला प्रशासन ने उनके आवास एवं खड़ी फसल पर बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। अगर किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो वह किसानों के साथ सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, विनोद सिंह कल्लू, राजीव राम, लोकेश सिंह, संतोष मौर्य, डॉ. विनोद सिंह पटेल, गोपाल पटेल मौजूद रहे।  

सारनाथ में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई
वीडीए की टीम ने शुक्रवार को अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। जोनल अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सारनाथ के मौजा संदहा में ओम प्रकाश यादव दो बीघा जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग कर रहे थे। सड़क और नाली का निर्माण कर लिया था। उसे ध्वस्त किया गया। 

पूर्व सांसद ने की जिलाधिकारी से बिजली कटौती की शिकायत
चंदौली के पूर्व सांसद सपा नेता रामकिशुन यादव ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम से बिजली कटौती की शिकायत की है। पूर्व सांसद ने कहा कि कहा कि धान की रोपाई के समय बिजली काटने से किसानों को दिक्कत हो रही है। साथ ही कहा कि बिजली कटौती से सभी परेशान हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से बात कर शिकायत दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता चिरईगांव ने बताया कि क्षेत्र में बिजली के तार की क्षमता बढ़ाने का काम हो रहा है। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed