फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi to sonbhadra roadway bus accident in mirzapur

मिर्जापुर में ट्रक से भिड़ी बस, छह लोगों की मौत, 45 घायल

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi to sonbhadra roadway bus accident in mirzapur
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से सोनभद्र जा रही अनुबंधित बस पवन विजय रथ मिर्जापुर में ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक से सोमवार की रात टकरा गई। इससे बस में सवार एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 से यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 20 को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम वाराणसी के कैंट स्टेशन से सवारियों को लेकर पवन विजय रथ बस सोनभद्र के लिए निकली। शाम सात बजकर 45 मिनट पर बस हनुमान घाटी के पास पहुंची। यहां ओवरब्रिज पर खड़े बारह चक्का ट्रक से भिड़ गई।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक राजू (45) निवासी जौनपुर, हेमा (35) पत्नी विष्णु प्रसाद चमौली पिथरौरागढ़, उत्तराखंड, हिमांशु पुत्र आंनद निवासी मुधपुर, सोनभद्र की मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां इलाज के दौरान सद्दाम (24) नई बस्ती, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के अलावा एक महिला और एक युवक ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 20 लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed