{"_id":"608ec8348ebc3ed20242d0a4","slug":"varanasi-there-will-be-a-separate-counter-for-the-youth-for-vaccination-no-waiting-will-have-to-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : टीकाकरण के लिए युवाओं के लिए होगा अलग काउंटर, नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : टीकाकरण के लिए युवाओं के लिए होगा अलग काउंटर, नहीं करना पड़ेगा इंतजार
Sun, 02 May 2021 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 09:11 PM IST
सार
जिला महिला अस्पताल, बीएचयू समेत 17 केंद्रों पर लगेगा 18 से 44 वालों को लगेगी वैक्सीन, 70 केंद्रों पर 45 साल के ऊपर वालों का होगा टीकाकरण
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में 18 से 44 साल वालों के टीकाकरण में पहले दिन सामने आई खामियों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था सुधार में जुट गया है। सोमवार को भी 17 केंद्रों पर युवाओं को टीका लगाया जाएगा। इसमें बहुत से केंद्रों पर 45 से ऊपर वाले भी रहेंगे, ऐसे में युवाओं के लिए अलग काउंटर होगा। जिससे उन्हें टीकाकरण के लिए इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
कोविन एप, आरोग्य सेतु पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद केंद्र पर पहुंचकर युवाओं को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार की तरह ही खामियां न मिलें, इसको लेकर सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि युवाओं को सुविधानुसार नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचना चाहिए। केंद्रों पर 18 से 44 साल वालों के लिए अलग काउंटर रहेगा, जहां टीका लगाया जाएगा। किसी का केंद्र पर पंजीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से टीकाकरण केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीएस राय ने बताया कि सोमवार को 17 केंद्रों पर 18 वर्ष से 44 वर्ष के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 70 केंद्रों पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन