फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi : The tradition of playing Holi of Masane at Manikarnika Ghat

महाश्मशान में चिता भस्म की होली: भूतनाथ की मंगल-होरी, देखि सिहाएं बिरिज के गोरी

Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी 
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Mar 2022 12:43 PM IST
सार

बाबा की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के अगले दिन महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली खेलने की परंपरा का हिस्सा बनने के लिए लोगों का उत्साह चरम पर रहता है।

विज्ञापन
Varanasi : The tradition of playing Holi of Masane at Manikarnika Ghat
मणिकर्णिका घाट महाश्मशान में मसाने की होली पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भूतनाथ की मंगल-होरी, देखि सिहाएं बिरिज के गोरी, धन-धन नाथ अघोरी दिगंबर खेलैं मसाने में होरी। महाश्मशान में जहां राग और विराग एकाकार हुए। वहीं, ब्रज की होली के रंग भी बिखरे। भूत भावन महादेव जब होली खेलने निकले तो शिवगणों की भी होली हो ली। मणिकर्णिका तीर्थ पर स्थित महाश्मशान अनोखी होली का साक्षी बना। 

विज्ञापन


आतुर शिवगणों का उल्लास चरम पर 
एक तरफ धधकती चिताएं तो दूसरी तरफ अपने आराध्य संग होली खेलने को आतुर शिवगणों का उल्लास देखते ही बन रहा था। महाश्मशान की होली में इस बार ब्रज के रंग भी घुल गए। चिता भस्म के साथ हवा में उड़ रहे गुलाल ने पूरे माहौल में राग, विराग, प्रेम और उल्लास के रंग घोल दिए। जलती चिताओं की परिक्रमा करने के बाद बाबा मसान नाथ का आशीर्वाद लेकर चिता भस्म की होली शुरू हुई तो बस सब शिव के रंग में रंगे नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


मसाने की होली खेलने की परंपरा निभाई गई
बाबा की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के अगले दिन महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर मसाने की होली खेलने की परंपरा निभाई गई। मान्यता है कि चिता भस्म की होली बाबा मसान नाथ को प्रसन्न करने के साथ ही शुरू हो जाती है। मसान नाथ की पूजा के बाद दोपहर में रंगों के साथ चिता भस्म की होली मणिकर्णिका घाट पर शुरू हुई तो शिव की नगरी रंगों में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में देश प्रेम भी है और परिवार प्रेम भी
मसान होली के आयोजक गुलशन कपूर ने बताया कि जो अघोरी हुआ करते थे, वो ऐसे लोग थे जिनका अपने घर परिवार और गृहस्थ जीवन से मन भर जाता था। वे लोग शिव और उनकी भक्ति में विलीन हो जाना चाहते थे, लेकिन आज का युवा वर्ग सब कुछ करना चाहता है। यंग जेनरेशन धर्म भी करना चाहती है और कर्म भी। युवाओं में देश प्रेम भी है और परिवार प्रेम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed