फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Tent city Enjoy club house and spa, meditation center is also being prepared

Varanasi Tent City: क्लब हाउस और स्पा का लीजिए मजा, ध्यान-योग से जोड़ने के लिए मेडिटेशन सेंटर भी हो रहा तैयार

Sat, 07 Jan 2023 04:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 07 Jan 2023 04:29 PM IST
सार

अस्सी घाट के सामने 600 टेंट की सिटी को तीन कलक्टर में विकसित किया जा रहा है। 10 हेक्टेयर में क्षेत्रफल में शहरी सुविधाओं के साथ ही सैलानियों के लिए क्लब हाउस बनाया गया है। यहां अलग अलग इंडोर गेम की सुविधा होगी। बैंडमिंटन और फुटबाल कोर्ट को खास डिजाइन से तैयार किया गया है। बच्चों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए ऊंट और घोड़े की सवारी का भी इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन
Varanasi Tent city Enjoy club house and spa, meditation center is also being prepared
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा पार बस रही टेंट सिटी में पर्यटकों की सुख सुविधाओं के हर इंतजाम किए जा रहे हैं। धर्म अध्यात्म से जुड़ने के साथ ही पर्यटकों को यहां मनोरंजन के हर साधन भी उपलब्ध होंगे। टेंट सिटी के क्लब हाउस, स्पा और मेडिटेशन सेंटर में पर्यटक सुखद समय बीता सकेंगे। इसके अलावा लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी भी उनके लिए खास होगी।  

विज्ञापन

अस्सी घाट के सामने 600 टेंट की सिटी को तीन कलक्टर में विकसित किया जा रहा है। 10 हेक्टेयर में क्षेत्रफल में शहरी सुविधाओं के साथ ही सैलानियों के लिए क्लब हाउस बनाया गया है। यहां अलग अलग इंडोर गेम की सुविधा होगी। बैंडमिंटन और फुटबाल कोर्ट को खास डिजाइन से तैयार किया गया है। बच्चों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए ऊंट और घोड़े की सवारी का भी इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन

टेंट सिटी में सैलानियों के लिए स्पा सेंटर भी बनाया गया है और असोम के एक्सपर्ट यहां मौजूद रहेंगे। टेंट सिटी में चार अलग अलग स्पा सेंटर में कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। सैलानियों को ध्यान और योग से जोड़ने के लिए मेडिटेशन सेंटर भी होगा। इसके अलावा रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कांफ्रेंस हॉल, लाइब्रेरी और आर्ट गैलरी आदि की व्यवस्था की गई है। यहां चलने वाले रेस्टोरेंट का लाभ टेंट सिटी में ठहरने वाले सैलानी उठा सकेंगे। रेस्टोरेंट से वो अपने कॉटेज में भी भोजन ऑर्डर देकर मंगा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Tent city Enjoy club house and spa, meditation center is also being prepared
टेंट सिटी - फोटो : अमर उजाला

टेंट सिटी परियोजना को विकास प्राधिकरण की ओर से सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। इसमें करीब छह करोड़ रुपये की धनराशि से पेयजल, सीवर, बिजली सड़क सहित अन्य जन सुविधाओं को विकसित किया गया है। टेंट सिटी बसाने वाली कंपनी प्रवेग कम्यूनिकेशन 400 और लल्लू जी एंड संस 136 टेंट तैयार कर रहे हैं। 
रामनगर से भी जा सकेंगे टेंट सिटी
टेंट सिटी तक पहुंचने के लिए नमो घाट के अलावा रामनगर की ओर से सड़क भी तैयार की गई है। सैलानी रामनगर की तरफ से सड़क मार्ग से भी तंबुओं के शहर में पहुंच सकेंगे। 

टेंट सिटी के हर चौराहों पर मोक्ष का संदेश 
टेंट सिटी में पर्यटकों को अलग अनुभूति का एहसास कराया जा सके इसके लिए यहां के नौ चौराहों को भी खास डिजाइन से तैयार किया जा रही है। हर चौराहों पर पर्यटकों को मोक्ष का संदेश मिलेगा। चौराहों पर ध्यान की अलग अलग मुद्राओं की प्रतिमा जीवन से मृत्यु के सफर के साथ ही पर्यटकों को शांति का संदेश देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed