फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi students stranded in Sikkim flood Governor helped said I am their guardian

सिक्किम बाढ़ में फंसे काशी के छात्र: राज्यपाल ने की मदद, बोले- 'मैं उनका अभिभावक हूं'

Thu, 05 Oct 2023 11:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 05 Oct 2023 11:10 AM IST
सार

वाराणसी के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर ने बच्चों को देश के पर्यटन स्थलों पर ले जाने के लिए एक ग्रुप बनाया। स्कूल प्रशासन सीनियर कक्षाओं के 45 छात्रों और चार अध्यापकों को लेकर बस से सिक्किम पहुंचा और बुधवार इस दल को गंगटोक से दार्जिलिंग आना था।

विज्ञापन
Varanasi students stranded in Sikkim flood Governor helped said I am their guardian
राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बच्चों से की मुलाकात - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिक्किम के गंगटोक में पर्यटन के लिए गए सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर के बच्चों का ग्रुप बुधवार तीस्ता में आई बाढ़ की वजह से दार्जिंलिंग नहीं जा पाया। होटल से निकलने के दौरान यह सूचना मिली कि तीस्ता नदी में पानी का बहाव तेज होने की वजह से नेशनल हाईवे-10 पर यातायात प्रभावित हो गया। इसके बाद बच्चों को होटल में दोबारा रोका गया। इस दौरान वाराणसी के बच्चों के गंगटोक में होने की सूचना पाकर राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य बच्चों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम भी जाना ।

विज्ञापन


विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Road Accident: अखिलेश यादव ने वाराणसी हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बाबतपुर ने बच्चों को देश के पर्यटन स्थलों पर ले जाने के लिए एक ग्रुप बनाया। स्कूल प्रशासन सीनियर कक्षाओं के 45 छात्रों और चार अध्यापकों को लेकर बस से सिक्किम पहुंचा और बुधवार इस दल को गंगटोक से दार्जिलिंग आना था। मगर, तीस्ता नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते बच्चों के ग्रुप को गंगटोक में रोकना पड़ा। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में बाढ़ की समस्या है। गंगटोक एकदम सुरक्षित है और वाराणसी के सभी बच्चे एकदम सुरक्षित हैं। मैंने होटल में जाकर बच्चों से मुलाकात भी की और आश्वस्त किया कि यहां मैं उनका अभिभावक हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed