फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: stealing jewelery worth Rs nine lakh including cash from councilor's brother's house

वाराणसी : पार्षद के भाई के घर से नकदी समेत नौ लाख के जेवर चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Mon, 03 Aug 2020 10:40 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 03 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: stealing jewelery worth Rs nine lakh including cash from councilor's brother's house
चोरों द्वारा खंगाला गया कमरा। - फोटो : चोरों द्वारा खंगाला गया कमरा।

वाराणसी के कोनिया रेलवे पुल के पास एक मकान में चोरी हो गई है। चोरों ने ताला तोड़ कर नकदी और आभूषण सहित करीब दस लाख रुपये का माल पार कर दिया। कोनिया क्षेत्र निवासी छोटेलाल सोनकर के घर के बाहर चाय-पान की दुकान है। परिवार समेत वह रविवार को सिगरा क्षेत्र की संत रघुवर नगर कॉलोनी में साले के दशगात्र में शामिल होने गए थे। 

विज्ञापन


मौका पाकर चोर मकान का ताला तोड़ कर घुसे और घर को खंगाल डाले। सोमवार की सुबह जब लोग लौटे तो सन्न रह गए। छोटेलाल ने बताया कि चोर एक लाख 75 हजार रुपये और लगभग नौ लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए हैं। 

विज्ञापन

छोटेलाल ने बताया कि आदमपुर थाने में तहरीर दे दी है। छोटेलाल के चचेरे भाई विजय सोनकर वर्तमान में भाजपा से कोनिया के पार्षद हैं। उधर, आदमपुर थाने की पुलिस का कहना है कि छोटेलाल के घर के बाहर दुकान पर क्षेत्रीय युवकों के साथ ही बाहरी लोगों की बैठते हैं। जिन्हें घर के बारे में अच्छ से पता था।

इलाका हॉटस्पॉट, पर नहीं थी पुलिस 
छोटेलाल के मकान के सामने कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को सील कर हॉटस्पॉट बनाया गया था। छोटेलाल समेत अन्य स्थानीय लोगों का कहना था कि हॉटस्पॉट के मद्देनजर भी यदि मौके पर पुलिसकर्मी तैनात रहते तो चोरी नहीं होती। हॉटस्पॉट बनाने के लिए मौके पर आदमपुर इंस्पेक्टर आए थे, लेकिन उसके बाद से किसी भी पुलिसकर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed