फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Solar water taxi will run till Kashi Vishwanath Dham every hour service will be available from this

Varanasi: काशी विश्वनाथ धाम तक दौड़ेगी सोलर वाटर टैक्सी, इस महीने से मिलेगी हर घंटे की सेवा

Wed, 14 Dec 2022 11:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 14 Dec 2022 11:25 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम को जलमार्ग से जोड़कर गंगा द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अगले साल अप्रैल से दो सोलर वाटर टैक्सी का काशी विश्वनाथ धाम के समानांतर गंगा के दोनों ओर संचालन किया जाएगा। इसके लिए गंगा में रूट निर्धारण के लिए जेटी के जरिये डिवाइडर बनाया जाएगा। जाने-आने के अलग-अलग मार्ग होंगे। 

विज्ञापन
Varanasi Solar water taxi will run till Kashi Vishwanath Dham every hour service will be available from this
Water Taxi - फोटो : ANI

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को गोदौलिया और मैदागिन के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। अप्रैल 2023 से ही रविदास और नमो घाट से विश्वनाथ धाम तक सोलर वाटर टैक्सी चलाई जाएगी। इसके जरिये श्रद्धालु जलमार्ग से ही धाम तक पहुंच जाएंगे। कम खर्च व कम समय में ही दर्शन-पूजन कर लेंगे। टैक्सी हर घंटे मिलेगी।  

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम को जलमार्ग से जोड़कर गंगा द्वार से श्रद्धालुओं के प्रवेश की योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अगले साल अप्रैल से दो सोलर वाटर टैक्सी का काशी विश्वनाथ धाम के समानांतर गंगा के दोनों ओर संचालन किया जाएगा। इसके लिए गंगा में रूट निर्धारण के लिए जेटी के जरिये डिवाइडर बनाया जाएगा। जाने-आने के अलग-अलग मार्ग होंगे। 
विज्ञापन

सोलर वाटर टैक्सी के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत संभावना तलाशी जा रही है। पीपीपी मॉडल के अलावा पर्यटन विभाग के जरिये सोलर वाटर टैक्सी के संचालन की भी योजना है। 20 से 30 सीटर सोलर वाटर टैक्सी के संचालन और किराये आदि के पहलु पर मंथन किया जा रहा है। जल्द ही कमेटी का गठन हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर टैक्सी चलाने वाला देश का दूसरा शहर होगा वाराणसी
जिस तरह की वाटर टैक्सी गंगा में दौड़ाने की योजना है, उसका संचालन पहले से ही मुंबई और नवी मुंबई के बीच किया जा रहा है। इसका मतलब है कि वाराणसी देश का दूसरा शहर होगा, जहां वाटर टैक्सी का संचालन होगा।  

Varanasi Solar water taxi will run till Kashi Vishwanath Dham every hour service will be available from this
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
धाम के घाट पर बनाई जाएगी जेटी
काशी विश्वनाथ धाम को जलमार्ग से जोड़ने के लिए गंगा द्वार के नीचे ललिता घाट पर जेटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने सर्वे आदि की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेटी के लिए स्थान निर्धारित कर दिया है। इस जेटी के जरिये ही सोलर वाटर टैक्सी का संचालन होगा। इसी तरह  गंगा में दो लेन बनाने के साथ ही रूट की निगरानी भी होगी। इसमें सभी नाव, क्रूज सहित अन्य बोट को निर्धारित रूट से आगे बढ़ाया जाएगा। गलत लेन में जाने वाली नावों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi Solar water taxi will run till Kashi Vishwanath Dham every hour service will be available from this
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
दो महीने में शुरू हो जाएंगे रेस्टोरेंट और कैफे
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम को और भव्य बनाना जाएगा। दो महीने में अन्य भवन, रेस्टोरेंट और कैफे भी शुरू हो जाएंगे। 
गंगा में रविदास घाट और नमो घाट से काशी विश्वनाथ धाम तक सोलर वाटर टैक्सी संचालन की योजना है। पहले चरण में दो टैक्सी का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी पहलुओं पर अध्ययन कर रूट व किराये आदि का निर्धारण किया जाएगा। पीपीपी मॉडल के साथ ही पर्यटन विभाग से इस योजना को धरातल पर उतारने की संभावना पर काम कर रहे हैं। अप्रैल तक वाटर टैक्सी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed