फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Second phase Go-Samman Abhiyan today 5000 cow devotees accompanied by 500 saints in kashi

Varanasi News: गो-सम्मान अभियान का दूसरा चरण आज, काशी में 500 संतों संग 5000 गोभक्त निकालेंगे यात्रा

Sun, 26 Jul 2026 01:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Jul 2026 01:52 PM IST
सार

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण 27 जुलाई को देशभर में चलेगा। काशी में शिवपुर मिनी स्टेडियम से 500 संतों और 5000 गोभक्तों की गो-सम्मान यात्रा निकलेगी। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान में गोहत्या निषेध कानून सहित 36 मांगें उठाई जाएंगी।

विज्ञापन
Varanasi Second phase Go-Samman Abhiyan today 5000 cow devotees accompanied by 500 saints in kashi
सीएम योगी ने गोमाता की पूजा कर उन्हें माला पहनाया (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण 27 जुलाई को देशभर में एक साथ आयोजित किया जाएगा। काशी में इस अभियान के तहत 500 संतों और करीब 5000 गोभक्तों की सहभागिता से गो-सम्मान एवं गोरक्षा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के समापन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को पातालपुरी मठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने बताया कि काशी में अभियान की शुरुआत रविवार सुबह आठ बजे शिवपुर मिनी स्टेडियम से गो-संकीर्तन यात्रा के साथ होगी। यात्रा में साधु-संत, गोसेवक, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा गोमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचेगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार से गोहत्या निषेध के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून बनाने की मांग की जाएगी। साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति लागू करने सहित कुल 36 मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जाएगा।

जगद्गुरु बालक देवाचार्य महाराज ने कहा कि इन मांगों के समर्थन में देशभर में जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न राज्यों में गो-संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा और सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि काशी में यात्रा के दौरान गोमाता के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी दिलाया जाएगा। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र और ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का अगला चरण अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

15 करोड़ हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे जाएंगे
अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देशभर की 5000 तहसीलों में पांच करोड़ से अधिक लोगों ने गोमाता के संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर कर केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा था। बालक देवाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान उठाई गई मांगों पर अब तक सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया, इसलिए अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है। इसके तहत देश के सभी जिलों में जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इस बार अभियान के माध्यम से 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र सरकारों को भेजे जाएंगे। वाराणसी में पांच लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed