{"_id":"5e3439088ebc3e4b650a97d2","slug":"varanasi-ranked-second-in-up-of-better-health-facility-azamgarh-in-third-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की रैंकिंग में यूपी में दूसरे स्थान पर पहुंचा वाराणसी, आजमगढ़ तीसरे नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की रैंकिंग में यूपी में दूसरे स्थान पर पहुंचा वाराणसी, आजमगढ़ तीसरे नंबर पर
Fri, 31 Jan 2020 07:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं को लेकर प्रदेश स्तर पर कराई गई रैंकिंग में बनारस को यूपी के टॉप फाइव जिले में जगह मिली है। विभाग की ओर से टीकाकरण, आयुष्मान योजना, जननी सुरक्षा योजना, जांच आदि को लेकर दिसंबर में कराए गए मूल्यांकन के बाद जारी रैंकिंग में आगरा पहले जबकि बनारस दूसरे, आजमगढ़ तीसरे नंबर पर है। इसके पहले दिसंबर महीने में टीकाकरण में बनारस का नाम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10 जिलों में शामिल था।
विज्ञापन
नई रैंकिंग में टॉप फाइव जिलों में 76 नंबर पाकर आगरा पहले, 73 पर बनारस दूसरे, 66 नंबर पर आजमगढ़ और गौतमबुद्धनगर तीसरे-चौथे और पांचवे नंबर पर प्रयागराज को 65 नंबर मिले है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जनवरी महीने के टीकाकरण अभियान में पिछली बार की कमियों को सुधार कर काम किया गया है। इसकी रैंकिंग में यूपी के टॉप जिले मे आने की संभावना है।
विज्ञापन