फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Varanasi: Rajdhani Express buses will run nonstop from Banaras to Lucknow, this will be the route

UP Roadways: बनारस से लखनऊ नॉनस्टॉप दौडे़ंगी राजधानी एक्सप्रेस बसें, ये रहेगा रूट

Thu, 15 Dec 2022 07:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 15 Dec 2022 07:42 AM IST
सार

रोडवेज प्रशासन ने नगर के अलावा देहात की रूटों पर इलेक्ट्रानिक बसें चलाने का फैसला किया है। नई बसें संचालित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। रोडवेज प्रबंधन बनारस नगर से लेकर देहात तक नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रूट चार्ट बनाने के लिए सर्वे कार्य शुरू करा दिया है।

विज्ञापन
Varanasi: Rajdhani Express buses will run nonstop from Banaras to Lucknow, this will be the route
बनारस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज की यात्रा अब और आसान होगी। रोडवेज के बेडे़ में नए साल पर राजधानी एक्सप्रेस बसें शामिल होंगी। अधिकारियों के मुताबिक वाराणसी जिले से राजधानी के बीच नॉनस्टॉप बसों का संचालन किया जाएगा। वाराणसी जोन में छह जिले आते हैं। सभी जिलों से प्रदेश की राजधानी के बीच बसों का संचालन कराने की तैयारी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन बसों के संचालन से पूर्व तैयारियों में जुट गया है। राजधानी एक्सप्रेस बसों के संचालन के लिए शासन ने 200 करोड़ के प्रस्ताव को अनुमति दी है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक जिले से राजधानी तक बसों का संचालन जल्दी शुरू की जाएगी है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। नॉनस्टॉप बसों का संचालन शुरू होने पर वाराणसी से लखनऊ करीब आठ घंटे की दूरी चार से पांच घंटे में पूरी की जा सकेगी।   
विज्ञापन


बाबतपुर हवाई अड्डे से चलेंगी रोडवेज बसें 
बाबतपुर हवाई अड्डा से रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज प्रबंधन से बातचीत के बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने बस संचालन को हरी झंडी दे दी है। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां हेल्प डेस्क कम टिकट काउंटर भी खोला जाएगा। यात्री यही से बसों की जानकारी लेने के साथ टिकट भी खरीद सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi: Rajdhani Express buses will run nonstop from Banaras to Lucknow, this will be the route
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज रूट पर सुधरेगी बसों की आवाजाही 
रोडवेज प्रशासन ने नगर के अलावा देहात की रूटों पर इलेक्ट्रानिक बसें चलाने का फैसला किया है। नई बसें संचालित करने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। रोडवेज प्रबंधन बनारस नगर से लेकर देहात तक नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए रूट चार्ट बनाने के लिए सर्वे कार्य शुरू करा दिया है। यात्रियों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर बसों का रूट चार्ट तैयार होगा। 

तरना और कैंट रोडवेज में बनेगा चार्जिंग स्टेशन 

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ बसों के लिए लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह का चुनाव हो गया है। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक तरना और कैंट में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इससे बसों की चार्जिंग समस्या का समाधान हो जाएगा। उधर रोडवेज प्रबंधन ने बढ़िया ढंग से इलेक्ट्रिक बस चलाने वाले चालकों को सम्मानित करने का फैसला किया है। बृहस्पतिवार को मिर्जामुराद मेें आयोजित समारोह में अलग-अलग रूट के 10 बस चालकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर करीब 120 चालकों को सड़क पर सुरक्षित बस संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed