फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made a resolution to strengthen values and self-respect during the India trip

Jaunpur News: भारत यात्रा में संस्कार एवं स्वाभिमान को मजबूत करने का लिया संकल्प

Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Made a resolution to strengthen values and self-respect during the India trip
जौनपुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में भारत यात्रा के पहुंचने पर साहू धर्मशाला के सभागार में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा, संस्कार और स्वाभिमान को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं भारत यात्रा के संयोजक मुख्य अतिथि एसपी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्त, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश युवा कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव साहू, जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष योगेश साहू, कार्यक्रम संयोजक नन्हकऊ गुप्ता, साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, साहू धर्मशाला के अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, स्वतंत्र साहू, राष्ट्रीय युवा सहसचिव चंदन साहू और अर्पित साहू ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि एसपी गुप्ता ने कहा कि भारत यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार और स्वाभिमान की भावना को प्रोत्साहित करना है। समाज को संगठित कर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रीति गुप्ता का साहू समाज की महिलाओं और अन्य लोगों ने सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed