फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUVIV: Team will check CCTV connectivity on October 30 and 31

पूविवि : 30 और 31 अक्तूबर को सीसीटीवी कनेक्टिविटी की करेगी जांच टीम

Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
PUVIV: Team will check CCTV connectivity on October 30 and 31
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। विश्वविद्यालय की टीम 30 और 31 अक्तूबर को सीसीटीवी कनेक्टिविटी की जांच करेगी। कुलपति ने उन्होंने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना विश्वविद्यालय और सभी संबद्ध महाविद्यालयों की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय समय से परीक्षा कराने और परिणाम घोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए महाविद्यालयों को अपने स्तर पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। परीक्षा की तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 30 और 31 अक्तूबर को विश्वविद्यालय की टीम महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की कनेक्टिविटी की जांच करेगी। उन्होंने सभी महाविद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों और उनकी कनेक्टिविटी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, जिससे जांच के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। परीक्षा नियंत्रक ने महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर भरवाने और परीक्षा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियां समय से पूरी होने पर परीक्षा आयोजन में संभावित बाधाओं से बचा जा सकेगा। बैठक में जौनपुर और गाजीपुर के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed