फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Rains: Early morning rain in Varanasi, drop in temperature, relief from humid heat

Varanasi Rains: वाराणसी में तेज बारिश से तापमान में गिरावट, उमस भरी गर्मी से राहत

Wed, 06 Sep 2023 10:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 06 Sep 2023 10:49 AM IST
सार

मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Varanasi Rains: Early morning rain in Varanasi, drop in temperature, relief from humid heat
वाराणसी में सुबह-सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की सुबह कई इलाकों में तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। हवा में भी ठंडक का एहसास हो रहा  है। 
विज्ञापन

वहीं, दिनभर तेज धूप के बाद मंगलवार शाम छह बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। कुछ देर में ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने लगी। इससे जहां मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

हवा के चलते दानगंज के पूरे धूसाह गांव में एक पेड़ बीच सड़क गिर गया। साथ ही कई जगहों पर टिनशेड भी उड़ गए। इस बीच कई दिनों बाद अच्छी बारिश होने से राजातालाब, रोहनिया, चौबेपुर आदि जगहों पर किसानों के चेहरे खिल उठे। इस बीच मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने भी अगले तीन-चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में चार डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। पिछले तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। तीन सितंबर को जहां 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा वहीं चार को 35.6 और पांच सितंबर को 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed