फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Police stopped students going to give memorandum to CM Yogi in case of missing BHU student

वाराणसी: लापता बीएचयू छात्र के मामले में सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Police stopped students going to give memorandum to CM Yogi in case of missing BHU student
ज्ञापन लिए छात्र - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू से लापता छात्र के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर ज्ञापन देने  जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोका।  इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उधर कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया और ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई  का आश्वासन दिया, तब जाकर छात्र माने।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सेंट्रल आफिस में कमेटी कक्ष में अधिकारियों के साथ कोविड कन्ट्रोल की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उधर गेट के बाहर पांच-छह छात्र ज्ञापन देने पहुंचे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि  बीएचयू में बीएससी सेकंड ईयर के छात्र शिव कुमार द्विवेदी को 13 फरवरी 2020 से  एमफी थिएटर ग्राउंड के पास से यूपी पुलिस की डायल 112 की गाड़ी में बैठाकर लंका ले जाया गया और उसके बाद से छात्र पुलिस अभिरक्षा से ही लापता है।
विज्ञापन


उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। छात्रो ने मुख्यमंत्री से यथाशीघ्र परिजनों को छात्र की सुपुर्दगी कराने के साथ ही दोषियों पर कार्यवाही की गई मांग की है। उधर छात्रों से ज्ञापन लेने के बाद एसडीएम ने भी ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुँचवाकर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed