फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police sent accused arrested for friend murder to jail

वाराणसी में हत्या: 'दोस्त था मगर, बहुत अपमानित करता था', इसलिए चापड़ से गला काट दिया, आरोपी को भेजा गया जेल

Sat, 22 Aug 2026 02:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 22 Aug 2026 02:05 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने इशू हत्याकांड में आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुरानी रंजिश में आरोपियों ने इशू की हत्या की थी। 

विज्ञापन
Varanasi police sent accused arrested for friend murder to jail
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही दोस्त इशू की चापड़ से गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को सिगरा पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, दो बाल अपचारी को पकड़ा गया है। दोनों बाल सुधार गृह रामनगर भेजा गया। आरोपियों की निशानदेही पर इशू शव और हत्या में उपयोग हथियार (चापड़) बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया की पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने, रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इशु कन्नौजिया की चापड़ से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। आरोपी शिवपुरवा निवासी प्रदीप है। उसका भाई और एक अन्य दोस्त हत्या में शामिल थे। प्रदीप पर पूर्व में भी आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दोस्त का कत्ल, लाश के 5 टुकड़े: सिर, धड़ और हाथ-पैर किए अलग, प्लास्टिक के बोरे में पैक कर इसलिए गोबर में दबाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कर दी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इशू उनका दोस्त था। मगर, वह बहुत अपमानित करता था। शराब पीकर पिटाई करता था। आए दिन गाली गलौज करता था। घटना से पूर्व उसने पिटाई की थी। यही कारण था कि उसे रास्ते से हटाया गया। 7 अगस्त की दिन में हत्या और रात में उसके शव को ठिकाने लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed