फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police raided in Dalmandi 84 kg Chinese manjha recovered in two days one arrested

दो दिन में 84 किलो चीनी मांझा बरामद: वाराणसी पुलिस ने दालमंडी में छापा मारा, एक गिरफ्तार

Fri, 14 Jan 2022 12:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 PM IST
सार

चौक थाना पुलिस ने गुरुवार को दालमंडी में छापा मारकर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया और 22 किलो चीनी मांझा बरामद किया। उससे पहले भी पुलिस ने एक जगह से 50 किलो और दूसरी जगह से 12 किलो चीनी मांझा बरामद किया। साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Varanasi police raided in Dalmandi 84 kg Chinese manjha recovered in two days one arrested
पुलिस ने बरामद किया चीनी मांझा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस प्रतिबंधित जानलेवा चीनी मांझे को बेचने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को 22 किलो चीनी मांझा बरामद किया। साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही शहर में पता लगाने में जुटी है कि कहां इस चीनी मांझे की खरीद-फरोख्त हो रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मकर संक्रांति पर पतंगे उड़ाई जाती हैं, जिस पर इस प्रतिबंधित मांजे की मांग बढ़ जाती है। कुछ लोग इस चोरी-छिपे युवाओं को बेचते हैं। इससे कई हादसे भी हो चुके हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चला रखा है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देश पर गुरुवार को अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और एसीपी दशाश्वमेध ने थाना चौक प्रभारी निरीक्षत शिवाकांत मिश्रा की टीम ने दालमंडी में ताज होटल के पास छापा मारा। इस दौरान उन्होंने  सरकार हुसैन पुत्र अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 22 किलो चीनी मांझा बरामद किया। अभियुक्त आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट का रहने वाला है। उस पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi police raided in Dalmandi 84 kg Chinese manjha recovered in two days one arrested
दालमंडी से गिरफ्तार दो अभियुक्त और बरामद चीनी मांझा। - फोटो : अमर उजाला

62 किलो भी चीनी मांझा हुआ बरामद, पांच गिरफ्तार
लक्सा थानाध्यक्ष मिथिलेश यादव को सूचना मिली कि औरंगाबाद स्थित धर्म स्थल के पास प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। टीम के संग छापा मारा तो एक दुकान के अंदर 50 किलो चीनी मांझे बरामद हुए। दुकानदार सरायफाटक निवासी अमन को गिरफ्तार किया गया।

वहीं चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा भनक लगी कि दालमंडी में चोरी से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। इस पर पुलिस थाना प्रभारी ने छापा मारा। दुकानदार दीपक कसेरा और भोला यादव की दुकान से 12 किलो प्रतिबंधित चीनी मांझे बरामद हुए।

पूछताछ में रामनगर दरियापुर निवासी दीपक और बेनियाबाग निवासी भोला ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर चीनी मांझा खपाने की तैयारी थी। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत के अनुसार टीम ने बेनियाबाग, दालमंडी सहित अन्य इलाकों में अभियान चलाया।

उधर, लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने पांडेयपुर स्थित बघवा नाला नई बस्ती स्थित मंगरू सोनकर के मकान में छापा मारा। इस दौरान सौ अंटा प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मंगरू के दोनों बेटों राम और लक्ष्मण सोनकर को पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई दिनों से शिकायत मिली रही थी कि मकान से प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed