{"_id":"599c5e2e4f1c1b08598b459c","slug":"varanasi-police-disclose-jalaj-murder-mystry","type":"story","status":"publish","title_hn":" 14 अगस्त को हुए जलज हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अगस्त को हुए जलज हत्याकांड का खुलासा, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
जेवरात, नगदी के साथ लक्सा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
- फोटो : twiiter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 अगस्त को हुए जलज भाटिया उर्फ गोलू की हत्या लक्ष्मीकुंड पोखरे के पास उसके दो दोस्तों ने चोरी और लूट के माल के बटवारे को लेकर हुए विवाद में की थी। लक्सा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सिगरा के सोनिया निवासी सोनू मौर्या उर्फ ढाबा और काजीपुरा के श्रवण कुमार यादव उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दोनों के पास से सोने का हार, कान का एक जोड़ी झाला, सोने का एक लॉकेट और 1500 रुपये बरामद हुए हैं। दोनों की गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर की गई है।
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 14 अगस्त की रात लक्सा थाना अंतर्गत लक्ष्मीकुंड पोखरे के पास जलज का सिर पत्थर से कूच कर उसकी हत्या की गई थी। तफ्तीश में जुटे इंस्पेक्टर लक्सा विनोद कुमार मिश्र को घटनास्थल के समीप स्थित एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वारदात के दौरान दो युवक भागते हुए दिखे थे।
विज्ञापन
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने सीसीटीवी फुटेज में युवकों की तस्वीर को स्पष्ट किया तो दोनों की शिनाख्त सोनू मौर्या और श्रवण के तौर पर की गई। दोनों सोमवार की रात गुरुबाग तिराहे पर मौजूद थे। इसकी जानकारी मिलते ही लक्सा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि जद्दूमंडी में हुई चोरी और गुरुधाम में लूटी गई चेन तीनों आपस में बांट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शराब भी पी थी। जलज ने दोनों से कहा कि इस बार उसे ज्यादा माल मिलना चाहिए क्योंकि उसने ज्यादा मेहनत की है।
इसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई। जलज को भारी पड़ता देख दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया और फिर भाग निकले।