वाराणसी: चालान युक्त नहीं, जाम मुक्त बनाना है शहर, आपके सहयोग से ही बेहतर होगी यातायात व्यवस्था- पुलिस आयुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर शुक्रवार को चौकाघाट स्थित एक होटल में महानगर उद्योग व्यापार समिति और पुलिस की ओर से संगोष्ठी हुई। इसमें पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने व्यापारियों संग विभिन्न समस्याओं और सुझाव पर मंथन किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हमारा फोकस चालान और वाहनों पर कार्रवाई पर नहीं है बल्कि बनारस को जाम मुक्त करने पर है। इस पर कमिश्नरेट पुलिस लगातार रणनीति बना रही है।
आपके और शहरवासियों के संयुक्त प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान व्यापारियों की ओर से आए सुझाव को बिंदुवार अपने रजिस्टर में पुलिस आयुक्त ने नोट किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर अमल किया जाएगा।
समिति के संरक्षक आरके चौधरी, श्रीनारायण खेमका, पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन के संरक्षक आरसी जैन और समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर कई सुझाव दिए। चौक, मैदागिन, गोदौलिया में कैसे भीड़ को नियंत्रित करने और प्रमुख चौराहों पर प्रशिक्षित ट्रैफिक गार्ड नियुक्त करने की मांग उठाई। वहीं पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन के चेयरमैन अनुज डीडवानिया ने शहर के अंदर स्कूल बसों का मुद्दा उठाया और एयरपोर्ट पर पार्किंग द्वारा अवैध वसूली के प्रकरण को पुलिस आयुक्त के समक्ष रखा।
समिति के महामंत्री अशोक जायसवाल और आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने शहर में प्रवेश के इंट्री पॉइंट पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने की मांग की। बैठक में मनीष चौबे, दयाशंकर मिश्र, मनीष गुप्ता, राहुल मेहता, रजनीश कन्नौजिया, अजय जायसवाल, सुजीत गुप्ता, राजन जायसवाल, गोकुल शर्मा, नीरज पारीख, सुरेश तुलस्यान, अनुपम देवा, ओपी गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।