फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested four thief who money extraction from ATM

एटीएम बदलकर पैसे चुराने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 30 Nov 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
Varanasi police arrested four thief who money extraction from ATM
पुलिस गिरफ्त में चोर - फोटो : amar ujala
बनारस के सारनाथ में एटीएम में धोखे से लोगों का कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि चारों को आरटीओ चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


चारों आरोपियों की शिनाख्त सरसौली के सद्दाम, पक्की बाजार के शाहरुख व मो. राज खान और कचहरी क्षेत्र के गौतम के तौर पर हुई है। चारों के पास से छह अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और चोरी के तीन मोबाइल बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इस गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की शहर में धोखा से एटीएम बदलकर खाते से पैसा निकालने वाले गिरोह के सदस्य पुराने आरटीओ चौराहे की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पहड़िया की तरफ से एक ऑटो के आगे बाइक से आते हुए एक व्यक्ति को देखकर रोका। इससे वह वापस भागने के फिराक में पड़ा। पुलिस ने उसको मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की मोबाइल व एटीएम कार्ड बरामद हुआ। इसके निशानदेही पर तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि जब कोई कम पढ़ा लिखा व्यक्ति पैसा निकालने एटीएम मशीन के केबिन जाता था, उसी समय दो व्यक्ति एटीएम मशीन के दोनों तरफ खड़े हो जाते थे। उसका पैसा निकलवाने का प्रोसेस करवाकर एटीएम के बाएं साइड का बटन दबा देते थे। जिससे एटीएम मशीन हैंग हो जाता है। व्यक्ति के जाते ही फिर से उसी बटन को दबाकर पैसा निकाल लेते थे। 

आजमगढ़ में बोलेरो सवार तीन जालसाज गिरफ्तार

आजमगढ के सरायमीर थाने की पुलिस बुधवार की शाम खरेवां मोड़ के पास से एक बोलेरो में सवार तीन धोखेबाजों को गिरफ्तार किया। यह लोग धोखे से लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से विभिन्न बैंकों का दस एटीएम कार्ड और करीब ढाई हजार रुपये बरामद हुआ।

सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में बरदह थाना क्षेत्र के देहदुआर गांव निवासी अंगद राजभर, इसी थाने के महुजा नेवादा गांव निवासी अमरजीत कुमार राजभर और दीदारगंज थाने के बनगांव निवासी सतीश राजभर का नाम शामिल है।

सीओ ने बताया कि एसओ सरायमीर मनोज सिंह और दरोगा राजीव कुमार को बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो पुलिस टीम क्षेत्र के खरेवां मोड़ के पास वाहन चेकिंग करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद एक एटीएम सेंटर के पास संदिग्धाहाल में खड़ी बोलेरो और उसमें सवार तीन अन्य लोगों पर नजर पड़ी।

शक के आधार पर पुलिस इन तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो इनके पास से विभिन्न बैंकों के दस एटीएम कार्ड और 2569 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन तीनों ने बताया कि लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने का काम करते हैं। घटना को अंजाम देने के लिए घात लगाकर एटीएम सेंटर के पास खड़े थे।

अब तक यह लोग आजमगढ़ के अलावा जौनपुर सहित अन्य जिलों में इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अंगद राजभर देश की राजधानी दिल्ली में भी इस प्रकार की घटना को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुका है।

सीओ ने बताया कि यह लोग बोलेरो से घूमकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के कई अन्य सदस्यों को नाम और पते की जानकारी हुई है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed