फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Platform ticket sales stopped at Cantt station, all routes except main entrance closed 

वाराणसीः कैंट स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद, मुख्य प्रवेश द्वार को छोड़कर सभी रास्तों को किया गया बंद

Sat, 17 Apr 2021 09:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 17 Apr 2021 09:10 PM IST
सार

सिर्फ प्रवेश व निकास द्वार से ही यात्रियों की होगी आवाजाही
बिना मास्क के पकड़े जाने पर यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना भी  
 

विज्ञापन
Varanasi: Platform ticket sales stopped at Cantt station, all routes except main entrance closed 
varanasi cantt station - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने कैंट, काशी स्टेशन के प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं बिना मास्क के पकड़े जाने पर यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। स्टेशन के सिर्फ प्रवेश व निकास द्वार से ही यात्रियों की आवाजाही होगी, बाकि अन्य सभी रास्तों को बैरिकेडिंग करके बंद कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


शनिवार को पार्सल गेट से प्लेटफार्म पर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई तो वहीं अन्य रास्तों पर भी बैरिकेडिंग की गई। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने स्टेशन पर किए जा रहे इंतजाम की तैयारियों को भी जायजा लिया। कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग व आरटीपीसीआर जांच की गई है।
विज्ञापन


साफ-सफाई सहित सैनिटाइजेशन हर आधे घंटे में कराया जा रहा है। यात्री हाल में सैनिटाइजेशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आरपीएफ-जीआरपी की टीम भी स्टेशन परिसर में लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही है। सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन चालकों को भी निर्देशित किया गया है कि बिना मास्क के किसी को भी वाहन में न बैठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed